जून में बलिया, बस्ती और आजमगढ़ जनपद का स्थलीय भ्रमण व निरीक्षण करेंगे महानिदेशक स्कूल शिक्षा, देखें नई तारीख

जून में बलिया, बस्ती और आजमगढ़ जनपद का स्थलीय भ्रमण व निरीक्षण करेंगे महानिदेशक स्कूल शिक्षा, देखें नई तारीख

लखनऊ। महानिदेशक, स्कूल शिक्षा, उत्तर प्रदेश, लखनऊ विजय किरण आनंद द्वारा बस्ती, बलिया व आजमगढ़ जनपद के स्थलीय भ्रमण व निरीक्षण का कार्यक्रम जून माह में प्रस्तावित है। इस आशय का पत्र तीनों जनपदों के जिला विद्यालय निरीक्षक ( DIOS) तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) को भेजा गया है। 
 
बता दे कि महानिदेशक, स्कूल शिक्षा, उत्तर प्रदेश, लखनऊ विजय किरण आनंद द्वारा बस्ती, बलिया व आजमगढ़ जनपद का स्थलीय भ्रमण व निरीक्षण पहले ही किया जाना था, लेकिन अपरिहार्य कारण से स्थगित हो गया था। अब पुनः नई तिथि निर्धारित की गई है। 
 
अब महानिदेशक, स्कूल शिक्षा 19 जून 2023 को बस्ती, 22 जून को आजमगढ़ व 23 जून को बलिया जनपद के स्कूलों व विभाग से जुड़े कार्यालयों का स्थलीय भ्रमण व निरीक्षण करेंगे। जारी पत्र में पत्रांकः स०शि०/नियोजन/ कोर टीम / 998/2023-24 दिनांक 24 अप्रैल, 2023 एवं पत्रांकः स०शि० /नियोजन/ कोर टीम / 863/ 2023-24 दिनांक 19 अप्रैल, 2023 द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुसार कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा गया है। 
Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

8 मार्च का राशिफल : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 8 मार्च का राशिफल : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषआंतरिक उलझन और निर्णय में हिचकिचाहट का संकेत है। किसी फैसले को टालने की प्रवृत्ति हो सकती है, क्योंकि दोनों...
बलिया में विवाहिता का अपहरण कर छेड़खानी, विरोध पर मारपीट, दो गिरफ्तार
कटहल नाला सुंदरीकरण, बलिया बाईपास और चौराहों के आधुनिकीकरण की तैयारी तेज 
Ravi Raj Success Story : आंखों में नहीं थी रोशनी, दृष्टिबाधित बेटे ने UPSC में 20वीं रैंक लाकर दिया मेहनत का फल
7 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना शनिवार, पढ़ें आज का Rashifal
बलिया के लाल रवि शेखर सिंह को  UPSC में 176वीं रैंक, तीसरे प्रयास में मिली सफलता
नेशनल चैंपियन बनकर लौटे बलिया के इन खिलाड़ियों को पूर्व मंत्री ने किया सम्मानित