देसी छोरे के प्यार में भटक रही यूक्रेन की एलिना, ऐसी है इनकी Love Story 

देसी छोरे के प्यार में भटक रही यूक्रेन की एलिना, ऐसी है इनकी Love Story 

बिजनौर। यूक्रेन की एलिना प्रेमी को पाने के लिए इधर-उधर भटक रही है। देसी छोरे के प्यार में जहां वह पागल है, वही युवक घर छोड़कर कही चला गया है। मामला मुजफ्फरनगर के बरूकी गांव से जुड़ा है। यूक्रेन की युवती एलिना काफी समय से बिजनौर के गांव सहसुवाला में रह रही है।
 
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एलिना काफी समय से बिजनौर जिले के गांव बरूकी के पास स्थित सहसुवाला में कुलदीप के साथ रह रही है। युवक की मां ने बताया कि कुलदीप हरिद्वार में रहता था, वहीं उसकी मुलाकात यूक्रेन की एलिना से हुई थी। एलिना कोरोना की चपेट में आ गई थी, तब कुलदीप ने उसकी सहायता की। फिर दोनों में नजदीकियां बढ़ गईं। बताया गया कि एक साल पहले एलिना कुलदीप के साथ सहसुवाला आई थी। कुछ समय यहां रहकर हरिद्वार चली गई। 
 
कुलदीप की मां ने बताया कि युवती दोबारा होली से पहले गांव आ गई, तब से वह यहीं रह रही हैं। वह कुलदीप को प्रताड़ित करती थी। कई बार वह उससे मारपीट कर चुकी है। यदि कुलदीप कुछ कहता तो वह पुलिस में शिकायत कर देती और पुलिस भी कुलदीप को परेशान करती। एलिना की प्रताड़ना से तंग आकर कुलदीप घर छोड़कर कहीं चला गया है। अब एलिना उसे तलाशती घूम रही है। एलिना रविवार रात घर आई थी। घर का ताला बंद था तो उसने ताला तोड़ दिया। सोमवार सुबह लगभग 11 बजे वह स्कूटी लेकर फिर कहीं चली गयी।
Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : एजेंसी पर पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेन्डर उपलब्ध, एमडीएम सम्बंधित समस्या पर तत्काल करें सम्पर्क Ballia News : एजेंसी पर पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेन्डर उपलब्ध, एमडीएम सम्बंधित समस्या पर तत्काल करें सम्पर्क
Ballia News : सुखपुरा इंडेन ग्रामीण पर नियुक्त नोडल अधिकारी बीईओ बेरुआरबारी वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि  गैस एजेंसी पर...
संविदाकर्मियों को योगी सरकार की बड़ी सौगात : 1 अप्रैल से बढ़ेगा मानदेय, जानें कितनी मिलेगी सैलरी
Sarke Chunar Teri Sarke : YouTube से हटा नोरा फतेही और संजय दत्त का विवादित गाना, मिला था अश्लीलता का टैग
20 March Ka Rashifal : क्या कहते हैं सितारे, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
बलिया में तीन जगह मारपीट, आठ घायलों में पांच रेफर ; दो गिरफ्तार
Attempted Murder : हत्या का प्रयास पड़ा भारी, बलिया पुलिस ने दो अभियुक्तों को दबोचा