Road Accident in Ballia : बोलेरो की टक्कर से एक की मौत, दूसरा रेफर

Road Accident in Ballia : बोलेरो की टक्कर से एक की मौत, दूसरा रेफर

बलिया। रेवती बैरिया मार्ग पर स्थित रेवती थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव के समीप शुक्रवार की रात बोलेरो की टक्कर से साइकिल सवार दो लोग घायल हो गये। आस-पास के लोगों ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान शनिवार की सुबह एक की मौत हो गयी। वहीं, दूसरे को गंभीरावस्था में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 

रेवती थाना क्षेत्र के मूनछपरा गांव निवासी सुरेश सिंह व द्वारिका यादव लक्ष्मीपुर में एक व्यक्ति के यहां निमंत्रण में गए थे। साइकिल से दोनों लोग मूनछपरा आ रहे थे, तभी  तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दिया। इससे सुरेश सिंह व द्वारिका यादव गंभीर रूप से घायल हो गए।

लोगों ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान शनिवार की सुबह सुरेश की मौत हो गयी। वहीं द्वारिका यादव की हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। हादसे से सुरेश सिंह के परिजनों में कोहराम मचा है। 

यह भी पढ़े बलिया में लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार के लिए भव्य ध्वजारोहण

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल 23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषधनागमन होगा। जुबान पर काबू रखना और निवेश अभी मत करना। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है। प्रेम और संतान...
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश