बलिया : मृत बेटे को जिन्दा समझ मां ने पूरी रात सुलाया, नहीं सूख रहे आंसू

बलिया : मृत बेटे को जिन्दा समझ मां ने पूरी रात सुलाया,  नहीं सूख रहे आंसू

बैरिया, Ballia News : बैरिया थाना क्षेत्र के चौकी चांद दियर अन्तर्गत टोला शिवनराय गांव के शिवनटोला-लक्ष्मणछपरा मार्ग पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गेट के पास टोला शिवनराय निवासी अमन कुमार सिंह (13) पुत्र अशोक सिंह का शव रविवार को आधी रात में मिला। परिजनों के सहयोग से किशोर की मां मीरा देवी ने मृत बेटे को बेहोश समझकर घर उठा लाई। लाडले को बिस्तर पर सुला दिया। सुबह लोगों ने देखा तो अमन मृत था। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस चौकी चांददियर को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।

ग्रामीणों ने बताया कि मृतक अमन के पिता अशोक कुमार सिंह गुजरात में किसी निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। मां मीरा देवी गांव पर अमन सहित अपने दो बेटों और एक बेटी के साथ रहती है। अमन जूनियर हाई स्कूल टोला शिवन राय में सातवीं कक्षा का छात्र था। मीरा देवी का रोते-रोते बुरा हाल है। बताया गया कि अमन रविवार की शाम 6 बजे खेलने के लिए कह कर घर से निकला था। देर रात तक नहीं लौटने पर उसकी मां परेशान थी। आधी रात में कोई बाइक चालक चिल्लाकर अमन की मां से कह कर गया कि सेनानी गेट के पास अमन गिरा पड़ा है।

अमन की मां बेटे को बेहोश समझ कर घर ले आई और उसे सुला दी। लेकिन अमन को होश नहीं था। वह मर चुका था। इसकी जानकारी अमन की मां को सुबह हुई। मृतक के पेट पीट सीना तथा पैर व चेहरे पर चोट के निशान हैं। मृतक की मां ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। इस मामले में पुलिस एक ट्रैक्टर चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मामला हत्या का है या दुर्घटना का ? अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। चौकी इंचार्ज चांद दियर गुरु प्रसाद सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंची है। फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, तहरीर के आधार पर जांचोपरान्त  कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़े उत्तर प्रदेश सब जूनियर वॉलीबाल टीम घोषित : बलिया के तीन खिलाड़ी चयनित, मैनेजर होंगे नीरज राय

शिवदयाल पांडेय मनन

यह भी पढ़े बलिया में धन और नौकरी का लालच देकर कराया जा रहा था मतांतरण, पादरी गिरफ्तार

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे