तय मुहूर्त पर वीडियो कॉल बना सगाई का माध्यम

तय मुहूर्त पर वीडियो कॉल बना सगाई का माध्यम


जोधपुर। लॉकडाउन के इन हालातों में लोगों के टेक्नोलॉजी खूब मददगार बन रही है। ऐसे ही टेक्नोलॉजी का अनूठा इस्तेमाल जोधपुर और दिल्ली के दो परिवारों ने किया और अपने बच्चों की सगाई ही ऑनलाइन कर दी। यही नहीं लड़की के पिता ने ना केवल होने वाले दामाद को ऑनलाइन नारियल दिया, वहीं देवताओं के लिए दिए जाने वाले लिफाफे भी ऑनलाइन ही सौंपे और सगाई की तमाम रस्में पूरी कीं।

दरअसल, जालोरी गेट स्थित मेहता मेडिकल के मालिक रातानाडा एयरफोर्स क्षेत्र निवासी संजय मेहता और श्वेता मेहता की बेटी डॉ. साक्षी मेहता की सगाई मूलत: जोधपुर हाल दिल्ली निवासी प्रमोद भंडारी और सीमा भंडारी के पुत्र आईआईटीयन रौनक भंडारी के साथ तय हुई थी। रौनक इन दिनों बेंगलुरु में जॉब कर रहे हैं। सगाई का मुहूर्त सोमवार 6 अप्रैल का निकला। तब हालात सामान्य थे। मेहता परिवार सगाई की तैयारियां कर रहा था कि कोरोना वायरस के चलते देशभर में 21 दिन का लॉकडाउन हो गया।

ऐसे में मेहता और भंडारी परिवार का एक साथ किसी जगह मिलना संभव नहीं था। दोनों परिवार भी चाहते हैं कि सोशल डिस्टेंसिंग का दिल से पालन करें वहीं वे चाहते थे कि तय मुहूर्त पर ही सगाई भी हो जाए। ऐसे में तय किया गया कि क्यों न साक्षी और रौनक की सगाई ऑनलाइन ही कर दी जाए। तय मुहूर्त पर सोमवार सुबह 8 बजे बैंगलुरू से रौनक वाटसन एप पर ऑनलाइन आए और ग्रुप वीडियो कॉलेज के जरिए दिल्ली से उनके पैरेंट्स और जोधपुर से साक्षी व मेहता परिवार जुड़ गया। संजय मेहता ने विधि-विधान से रौनक को नारियल और देवताओं के लिफाफे भी ऑनलाइन ही दिए और सगाई की सभी रस्में पूरी की।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ने भंडारी परिवार मूलरूप से जोधपुर के ही रहने वाले हैं। फिलहाल प्रमोद भंडारी दिल्ली में टाटा समूह में इंजीनियर हैं और वहीं रहते हैं जबकि, रौनक आईआईटी करने के बाद बैंगलुरू में ही जॉब कर रहे हैं। ऑनलाइन सगाई का आइडिया साक्षी के भाई नमन ने दिया। दोनों परिवारों ने इस पर चर्चा की और ऑनलाइन सगाई करना तय किया।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

5 February ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल 5 February ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषशत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा लेकिन स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है, व्यापार भी...
यूपी में 24 IPS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के बदले कप्तान, देखें Transfer List
बलिया में राइस राइस मिल की बेल्ट में फंसकर युवक की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम
बलिया में जिन्दगी की जंग हार गया एक और शिक्षक, शिक्षा जगत स्तब्ध
4 February Ka Rashifal : क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल
बलिया में बहू को मौत के लिए उकसाने में ससुर गिरफ्तार
बलिया में अपहरण कर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, युवक गिरफ्तार