बलिया : चेयरमैन से कार्डधारकों ने बताया कोटेदार का काला सच, फिर...

बलिया : चेयरमैन से कार्डधारकों ने बताया कोटेदार का काला सच, फिर...


चितबड़ागांव बलिया। नगर पंचायत चितबड़ागांव के वार्ड नम्बर 13  स्थित राशन कोटेदार ने मालवीय नगर वार्ड की उपभोक्ता अन्त्योदय कार्डधारक गरीब कोली देवी से मुफ्त राशन के लिए 85 रुपए लेकर घटिया राशन दिया।

महिला अन्त्योदय कार्ड धारक की शिकायत पर चेयरमैन केशरी नन्दन त्रिपाठी औचक निरीक्षण करने पहुंच गये। वहां उपस्थित कोली देवी सहित कई लोगों ने इसकी शिकायत की। चेयरमैन ने कोटेदार को फटकारते हुए कहा कि जहां पूरा हिंदुस्तान एक अत्यन्त भयावह बीमारी से लड़ रहा है। जहां हर कोई गरीब असहाय व जरूरतमंद लोगों की मदद करने में जुटा है, वहीं कुछ लोग अपने ईमान को ताक पर रख सरकार की निःशुल्क व्यवस्था की धज्जियां उड़ा रहे है। 
उन्होंने आरोप लगाया कि सप्लाई विभाग भी ऐसे लोगों से मिलकर कालाबाजारी करा रहा है। चेयरमैन ने जिलाधिकारी से जांच करा कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। 

अम्बरीश तिवारी 'महादेव'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे