Today's Horoscope : कैसा रहेगा अपना 16 मार्च, पढ़ें आज का राशिफल

Today's Horoscope : कैसा रहेगा अपना 16 मार्च, पढ़ें आज का राशिफल

मेष
आज धन की दिक्कतें दूर होती दिखाई दे रही हैं। आर्थिक स्थिति पहले बेहतर होगी। वर्कप्लेस में अधीनस्थों का सहयोग और सहायता मिलेगी। मंगल और शुक्र का आपके निजी जीवन में पॉजिटिव प्रभाव पड़ेगा। संबंधों में सुधार होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। जो जातक प्यार में हैं, वो अपने साथी के साथ रोमांटिक ट्रिप पर जा सकते हैं। शादीशुदा वालों के बीच संबंधों में प्रग़ाढ़ता आएगी। मतभेद दूर करने में सफल होंगे। 

वृषभ
आज आपके लिए रविवार का दिन सामान्य रहेगा। धन की स्थिति संतोषजनक रहेगी, लेकिन अचानक खर्च आ सकता है। करियर में सबकुछ ठीक रहेगा। सहकर्मियों से सहयोग की अपेक्षा कर सकते हैं। परिवार में ख़ुशी का माहौल रहेगा। भावनात्मक रूप से जुड़ाव महसूस करेंगे। खान-पान में लापरवाही स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर डाल सकती है। नई व्यावसायिक मांगों से निपटना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। वाणी दोष काम बिगाड़ सकता है। सोच-समझकर बोलें। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। 

मिथुन
आज आपके रिश्ते में सुधार हो सकता है। यह सब बातचीत से संभव होगा। आगे बढ़ें और दूरियों को ख़त्म करें। मानसिक तनाव रहेगा। उन चीजों पर फोकस करें, जिसमें आपको खुशी मिलती है। हेल्थ काध्यान रखें। पेशेवर जीवन सामान्य रहेगा। आप अपने विचारों की वजह से विरोध का सामना कर सकते हैं। दोस्तों से अपनी भावनाओं को साझा करने का सही समय है। मानसिक शांति के लिए किसी एकांत जगह की सैर पर जा सकते हैं। इसके लिए ऐसी जगह को चुनें, जो अपने कल्चर के लिए फेमस हो।  सुकून मिलेगा। 

यह भी पढ़े बलिया में पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

कर्क
आज आपके रिश्ते को मजबूती मिल सकती है। यह भावनाओं को व्यक्त करने और गलतफहमी को दूर करने का समय है। आज सिर्फ अपने साथी को सुनें और दिल से फैसला लें। स्वास्थ्य के लिहाज से उत्तम है। योग या ध्यान फायदेमंद रहेगा। करियर के क्षेत्र में मिलाजुला फल मिलेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। इस ट्रिप से सोचने का नजरिया बदल सकता है। किसी करीबी से मुलाकात हो सकती है।  

यह भी पढ़े 2 February ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे

सिंह
आज आपका सूर्य प्रबल है। हर क्षेत्र में वाहवाही होगी। रिश्तों में मिठास घुलेगी। खास बात ये है कि आप अपने रिश्ते में ईमानदार से जुड़े हैं। स्वास्थ्य को सजग रहेंगे। योग का सहारा लेंगे और हेल्दी फूड एन्जॉय करेंगे। करियर में नई ऊंचाई मिल सकती है। आप मेहनती हैं और अपने शानदार विचारों से लोगो प्रभावित भी कर लेंगे। योजनाएं सफल रहेंगी। आप दिल और दिमाग से स्ट्रॉन्ग हैं। आप अपनी भावनाओं को व्यक्त करने में जल्दबाजी नहीं करते। आज आप अपने इमोशन को व्यक्त कर सकते हैं। किसी रोमांटिक या फिर रोमांचक यात्रा पर जाने का मौका मिल सकते है। परिवार के साथ यादगार रहेगी ये ट्रिप। 

कन्या
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला फल देने वाला सिद्ध होगा। रिश्ते में मनमुटाव है। छोटी बातों को टूल नहीं दें। बातचीत करें और सॉरी बोलकर आगे बढ़ सकते हैं। इससे आपके स्वास्थ्य पर गलत असर पड़ सकते है। तनाव को कम करने के लिए योग करें और सुबह सैर पर जरूर जाएं। करियर के क्षेत्र में चुनौतियां रहेंगी। जीवनसाथी के प्रति समझ दिखाएं और अपनी भावनात्मक जुड़ाव को महसूस करवाएं। यात्रा पर जाएं। तनाव दूर हो सकता है और रिश्ते में निकटता आ सकती है। नजरिया बदलें, सब अच्छा लगने लगेगा। 

तुला
आज आपके दिलो-दिमाग में बुरे ख्याल आ सकते हैं। कोई जरूरी काम अटक सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में अनबन आ सकती है। बातचीत में सौम्यता बरतें। आदत में लचीलापन लाने की जरूरत है। खर्च पर नियंत्रण रखें। किसी को उधार नहीं दें। वर्कप्लेस में सहकर्मियों से सहयोग नहीं मिलेगा। आपको ऐसा लगेगा की कोई आपकी छबि ख़राब करने की कोशिश कर रहा है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव संभव है।  नियमित योग करें। घर का बना खाना ही खाएं। 

वृश्चिक
आज मौज मस्ती में दिन गुजरेगा। दोस्त पर भरोसा लाभ दिला सकता है। घर में किसी खास मेहमान के आने मन खुश रहेगा। अपने बौद्धिक कौशल से बॉस का दिल जीत लेंगे। हालांकि, दोपहर के बाद मूड स्विंग हो सकता है, लेकिन शाम होते ही सब ठीक होगा। धन लाभ के योग हैं। डेटिंग के लिए दिन अनुकूल है। गिफ्ट मिल सकता है। वाहन धीमे चलाएं। मन की शांति के लिए शनि के मंत्रों जप करें। 

धनु
आज बिजनेस में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। धन आएगा, लेकिन खर्च की अधिकता भी रहेगी। परिवार के किसी मेंबर की वजह से हॉस्पिटल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। कोई भी निर्णय अपने विवेक से लें। किसी पर अंधविश्वास नहीं करें। धोखा मिल सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। 

मकर
आज रिश्ते और धन को लेकर दिन ठीक नहीं है। अलर्ट रहें।  किसी करीबी से धोखा मिल सकता है। फेक कॉल अटेंड नहीं करें। डिजिटल धोखाधड़ी हो सकती है। जीवनसाथी की इच्छाओं का सम्मान करें। पत्नी से कोई बात नहीं छिपाएं। शारीरिक तौर पर थकान महसूस कर सकते हैं।

कुंभ 
आज का दिन अनुकूल रहेगा। आप हर क्षेत्र में बैलेंस बनाकर चलेंगे। आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे, लेकिन लापरवाही से ये हाथ से निकल सकते हैं। ऊर्जावान रहेंगे। भविष्य की चिंता सता सकती है। प्रॉपर्टी पर खर्च हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। प्रमोशन की खुशखबरी मिल सकती है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। यात्रा के योग हैं। परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं। 

मीन
आज माता लक्ष्मी और विष्णु भगवान का आशीर्वाद रहेगा। ग्रह-नक्षत्रों चाल आपके पक्ष में है। जो भी काम करेंगे, उसमें सफलता मिलना तय है। बस, खुद को गुस्से से दूर रखें अन्यथा बनता काम रेत की तरह हाथ फिसल जाएगा। दिल से नहीं, दिमाग से काम लें। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। दोस्तों संग पार्टी कर सकते हैं। ठंडी चीज़ें अवॉइड करें। यात्रा पर जानें का मौका मिलेगा।  बच्चों की सफलता से घर में ख़ुशी का माहौल रहेगा। 

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

चंद्र ग्रहण पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश उपाध्याय से जानिएं खास बातें चंद्र ग्रहण पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश उपाध्याय से जानिएं खास बातें
चंद्र ग्रहण पर विशेषइस वर्ष का अंतिम चंद्र ग्रहण (3 मार्च 2026) को लगने वाला खग्रास चन्द्रग्रहण भारत में  ग्रस्तोदित...
3 March ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित 
Ballia में ऐसी वारदात : पति की अनुपस्थिति में विवाहिता से मारपीट, सात पर केस
Ballia News : चंदुकी गांव की छात्राओं ने NMMS परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, सरकार देगी 48-48 हजार
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में 251 बच्चों का चयन, बलिया बीएसए ने बढ़ाया उत्साह