मौत का सिलसिला जारी बस-पिकअप की टक्कर में चालक की माैत

मौत का सिलसिला जारी बस-पिकअप की टक्कर में चालक की माैत

रसड़ा(बलिया) शनिवार को  बस-पिकअप की टक्कर में  चालक की मौत हो गयी।प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार  घटना की जानकारी होने के बाद घर के लोग रोते-बिलखते पहुंच गये। बगैर समय गंवाए आनन-फानन में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा बताते चलें कि रसड़ा कोतवाली क्षेत्र डेंजर जोन बन गया है शुक्रवार को ही अभी पिता पुत्र की मौत हो गई । इसी क्रम में शनिवार को 
प्राईवेट बस स्टैंड रसड़ा  से गाजीपुर जा रही बस रसड़ा-कासिमबाद मार्ग पर बढ़ुबांध चट्टी के पास सवारी उतार रही थी इसी बीच तेज़ रफ़्तार पीछे से पहुंची पिकअप ने बस में जोरदार टक्कर मार दिया। इस घटना में बस में सवार सभी बाल बाल बच गए  मगर  पिकअप चालक नगरा थाना क्षेत्र के तियरा हैदरपुर निवासी 40 वर्षीय रामविलास गंभीर रुप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल चालक को स्थानीय रसड़ा सीएचसी पर पहुंचाया जहां  डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर हालत में सदर अस्पताल रेफर कर दिया। रेफर करते वक्त   परिजन पहुंच गए और आनन फानन में  उसे लेकर जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे, तभी  सदर अस्पताल पहुंचने से पहले बीच रास्ते में  सत्येन्द्र  ने  दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजनाें का रोते रोते बुरा हाल था ।

रिपोर्ट- पिन्टू सिंह 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद