सदर विधायक ने किया पेबर्स ब्लॉक सड़क का उद्घाटन

सदर विधायक ने किया पेबर्स  ब्लॉक सड़क का उद्घाटन



दुबहड़/बलिया।  क्षेत्र के किशुनीपुर स्थित परशुराम ठाकुर के घर के पास से पप्पू पांडेय के दरवाजे तक पेबर्स ब्लॉक सड़क का उद्घाटन सोमवार को सदर विधायक आनंद स्वरूप शुक्ल ने किया।
 इस अवसर पर सदर विधायक आनंद स्वरूप शुक्ला ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में कोई भी गांव किसी भी प्रकार के विकास कार्य से अछूता नहीं रहेगा। केंद्र सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार का यह उद्देश्य एवं लक्ष्य है कि गांव-गांव में सड़कों का जाल बिछा दिया जाए। जो सड़कें क्षतिग्रस्त अवस्था में हैं, उसे पुनरुद्धार कर सुगम आवागमन के योग्य बनाने की दिशा में युद्ध स्तर पर कार्य चल रहा है। इसके लिए कहीं से भी धन की कमी आड़े नहीं आएगी। इस अवसर पर प्रधान मंडल संघ के अध्यक्ष विमल पाठक, प्रधान गण घनश्याम पांडेय, बलदेव गुप्ता टप्पू, वशिष्ठ नारायण पांडेय, छात्र नेता अजीत कुमार, दीपू यादव, राजा दुबे, लल्लन तिवारी, छोटकन  पांडेय, प्रमोद तिवारी, राजनाथ सिंह, वीरेंद्र गुप्ता, डिंपल सिंह, अंजनी लाल चौबे, विमलेश सिंह आदि उपस्थित रहे । संचालन अमित कुमार दुबे ने किया।


रिपोर्ट शिव जी गुप्ता

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली