पंखा बनाते समय झुलसा युवक, मौत

पंखा बनाते समय झुलसा युवक, मौत



मनियर/ बलिया। थाना क्षेत्र रीगवन गांव में गुरुवार की देर रात पंखा बनाते समय एलटी करंट की चपेट में आने से  एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। घायल अवस्था में परिजन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मनियर ले, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रात को ही परिजनों ने उसका अन्तिम संस्कार कर दिया।

 जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी बबलू प्रसाद (35) गुरुवार की रात 9 बजे अपने घर खराब पंखे को बना रहा था। बताया जाता है कि तभी पंखे में करंट आ गया। जिसकी जद में आकर वह बुरी तरह झुलस गया। परिजन व आस पास के लोगों ने झुलसे युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मनियर पर लाये, जहाँ पर उपस्थित डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बताया तो यह भी जाता है परिजन मृतक के शव को घर लाये व रातों रात उसका अन्तिम संस्कार कर दिया।


रिपोर्ट राम मिलन तिवारी

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह
बलिया : रामगढ़ से सटे हुकुम छपरा (गंगापुर) स्थित गंगा नदी के पावन तट पर आयोजित श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं...
23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा