बारिश का प्रलय : कहीं दुकानों में घुसा पानी तो कहीं जमींदोज हुए मकान

बारिश का प्रलय : कहीं  दुकानों में घुसा पानी तो कहीं जमींदोज हुए मकान



रेवती (बलिया)। चार दिनो से हो रही लगातार बारिश के दौरान गत बुधवार की रात से गुरूवार को सुबह तक नगर क्षेत्र में हुई भारी बरसात व तेज हवा के चलते अनेक पेड़ व मकान धरासयी  हो गये । नाला का पानी सड़क पर बहने से मकानों व दुकानों में वर्षा का पानी घुस गया । विद्युत आपूर्ति 24 घंटे से ठप रहने से सामान्य जन जीवन काफी अस्त ब्यस्त सा रहा। 

स्थानीय थाना के सामने स्थित मस्जिद से सटे बेनी माधव व विश्वनाथ केशरी का पुराना ईट का बना जर्जर मकान गुरूवार को तेज आवाज के साथ भरभरा कर गिर गया । बरसात से सड़क सन्नाटा से कोई हादसा नही हो पाया । दखिन टोला वार्ड नं 14 में शाहा देव राय का  ईट का दो पुराना मकान भी धरासायी हो गया । उत्तर दोला जोगी बाबा के स्थान पर स्थित 70 वर्ष से अधिक पुराना बरगद का पेड़ व बड़ी बाजार पोखरे के समीप भगवती मंदिर के पास  बैर का बड़ा पेड़ जड़ से उखड़ गया । सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र , पशु चिकित्साल व बी आर सी केन्द्र बरसाती पानी से तालाब में तब्दील हो गया है । नगर के गुदरी बाजार मे नाला का पानी सड़क पर से बहने लगा । मठिया बाजार मे अरविंद केशरी की दुकान में बरसाती पानी घुसने से हजारों रूपये की क्षति हुई। लगातार 24 घंटे से विद्युत आपूर्ति ठप रहने से पेयजल की भारी किल्लत का  सामना करना पड़ा। लोगों के मोबाईल व नेट चार्ज न होने से काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

रिपोर्ट अनिल केसरी

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया : रेवती स्थित मनःस्थली एजुकेशन सेन्टर (Manasthali Education Centre-Reoti) में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह (Anual Result Day Celeration) का...
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित