...और ब्यूटीशियन से पुलिसवालों ने किया गैंगरेप !

...और ब्यूटीशियन से पुलिसवालों ने किया गैंगरेप !


  
नई दिल्‍ली। नाइजीरिया में एक महिला ने पुलिस कर्मियों पर  बलात्कार का आरोप लगाया है। इस मामले की सोशल मीडिया पर कड़ी निंदा हो रही है। वहीं कई महिला संगठनों ने इसके खिलाफ आवाज उठाई है। पीड़ित महिला जो कि पेशे से ब्यूटिशियन है उसने मीडिया को बताया कि, वो स्थानीय समयानुसार रात के करीब साढ़े नौ या 10 बजे अपने घर लौट रही थी। रास्ते में कुछ पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया और उससे 4000 नाइरा (नाइजीरियाई मुद्रा) की मांग करने लगें। जब उसने बताया कि उसके पास पैसे नहीं हैं तो उन पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया और पास के ही एक इमारत के पास ले गएं,जहां पर पहले से ही चार पुलिसकर्मी मौजूद थें। 

बकौल पीड़िता, वहां पर अन्य पुलिसकर्मियों ने भी उसके साथ बदसलूकी की और उनमें से एक ने उसके साथ बलात्कार किया। ऐसे ही कुछ अन्य महिलाओं ने भी शिकायत की है। कुछ दिनों पहले अबुजा इलाके में भी पुलिस ने 2 छापेमारियां की थीं। जहां पर पुलिस ने नाइटक्लब और होटलों से कुछ महिलाओं को देह व्यापार के जुर्म में गिरफ्तार किया था। हालांकि उन महिलाओं ने अपने उपर लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था।

बता दें कि, नाइजीरिया में इस समय पुलिस देह व्यापार को लेकर व्यापक अभियान चला रही है। पुलिस द्वारा चलाए जाने वाले इन अभियानों की महिला संगठन कड़ा विरोध कर रहे हैं।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

प्राथमिक विद्यालय से ककहरा सीख एम्स दिल्ली में डाक्टर बना बलिया का लाल, शिक्षक पुत्र डॉ. अमरेन्द्र को खूब मिल रही बधाई प्राथमिक विद्यालय से ककहरा सीख एम्स दिल्ली में डाक्टर बना बलिया का लाल, शिक्षक पुत्र डॉ. अमरेन्द्र को खूब मिल रही बधाई
Ballia  : बिल्थरारोड क्षेत्र के पिपरौली बड़ागांव निवासी प्राथमिक विद्यालय चौकियां मोड़ के प्रधानाध्यापक विजय शंकर गुप्ता के पुत्र डॉ....
23 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें आज का राशिफल
बलिया में युवती को शादी का झांसी देकर वन दरोगा करता रहा यौन शोषण, मुकदमा दर्ज
Ballia News : घर में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, मचा मातम
बलिया में पुलिस से भिड़ा बदमाश : पैर में लगी गोली, अस्पताल पहुंचा हिस्ट्रीशीटर
Road Accident in Ballia : बलिया में जानलेवा बनीं कार की रफ्तार, बालक की दर्दनाक मौत
बलिया में लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार के लिए भव्य ध्वजारोहण