11 से 17 जून तक निरस्त रहेंगी वाराणासी-छपरा-बलिया रूट की ये ट्रेनें

11 से 17 जून तक निरस्त रहेंगी वाराणासी-छपरा-बलिया रूट की ये ट्रेनें

वाराणसी : पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मण्डल अन्तर्गत गाजीपुर सिटी-ताड़ीघाट स्टेशनों के मध्य नई लाइन के कार्य के परिप्रेक्ष्य में प्री-नान इण्टरलॉकिंग/नान इण्टरलॉकिंग कार्य के कारण निम्नलिखित गाड़ियों का निरस्तीकरण, शार्ट टर्मिनेशन, नियंत्रण एवं मार्ग परिवर्तन निम्नवत किया जायेगा।

निरस्तीकरण
-छपरा से 11 से 17 जून, 2023 तक प्रस्थान करने वाली 05135 छपरा-औंड़िहार अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी । 
-औंड़िहार से 11 से 17 जून, 2023 तक प्रस्थान करने वाली 05136 औंड़िहार-छपरा अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। 
-बलिया से 15 से 17 जून, 2023 तक प्रस्थान करने वाली 05169 बलिया-प्रयागराज रामबाग अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। 
-प्रयागराज रामबाग से 15 से 17 जून, 2023 तक प्रस्थान करने वाली 05170 प्रयागराज रामबाग-बलिया अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। 
-छपरा से 15 से 17 जून, 2023 तक प्रस्थान करने वाली 05445 छपरा-वाराणसी सिटी अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। 
-वाराणसी सिटी से 15 से 17 जून, 2023 तक प्रस्थान करने वाली 05446 वाराणसी सिटी-छपरा अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।

शार्ट टर्मिनेशन
-छपरा से 10 जून, 2023 को चलने वाली 05135 छपरा-औंड़िहार अनारक्षित विशेष गाड़ी औंड़िहार के स्थान पर बलिया़ में यात्रा समाप्त करेगी। 

यह भी पढ़े कामाख्या-रोहतक अमृत भारत ट्रेन की समय सारिणी जारी, जानिएं बलिया और गाजीपुर पहुंचने का समय

नियंत्रण
-बरौनी से 15 जून,2023 को प्रस्थान करने वाली 14523 बरौनी-अम्बाला कैंट एक्सप्रेस पूर्व-मध्य रेलवे में 60 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी। 

यह भी पढ़े 16 फरवरी तक निरस्त रहेगी कई ट्रेनें

मार्ग परिवर्तन
-नाहरलगुन से 10 जून, 2023 को प्रस्थान करने वाली 09526 नाहरलगुन-ओखा विशेष गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग सोनपुर-छपरा ग्रामीण-गाजीपुर सिटी-औंड़िहार-वाराणसी जं. के स्थान पर परिवर्तित मार्ग सोनपुर-पाटलिपुत्र-पंडित दीनदयाल उपाध्याय जं0-वाराणसी जं0 के रास्ते चलाई जायेगी।

Tags:

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

मानदेय वृद्धि की घोषणा से शिक्षामित्रों में खुशी, बाबा बालेश्वरनाथ मंदिर में मत्था टेककर जताया सीएम योगी का आभार मानदेय वृद्धि की घोषणा से शिक्षामित्रों में खुशी, बाबा बालेश्वरनाथ मंदिर में मत्था टेककर जताया सीएम योगी का आभार
बलिया : अप्रैल माह से मानदेय में आठ हजार रुपये की वृद्धि की घोषणा से जिले के शिक्षामित्रों में उल्लास...
बलिया में TET की अनिवार्यता के खिलाफ शिक्षकों ने फूंका बिगुल : पहले X दिखायेंगे ताकत, फिर PM को भेजेंगे पाती
शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के मानदेय को लेकर सीएम योगी का बड़ा ऐलान, अप्रैल से मिलेगी बढ़ी सैलरी 
20 February Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया में किन्नर हत्याकांड : फंदे पर झूले युवक की पत्नी और पिता समेत तीन गिरफ्तार
Ballia में जनपद न्यायाधीश ने दिखाई विधिक सेवा शिविर प्रचार वाहन को हरी झंडी
TET की अनिवार्यता समाप्त कराने को निर्णायक संघर्ष करेंगे बलिया के शिक्षक