दादा का 6 लाख लेकर फरार पोते का मिला शव : सुसाइड नोट में मम्मी-पापा और गर्लफ्रेन्ड के लिए लिखा सॉरी

दादा का 6 लाख लेकर फरार पोते का मिला शव : सुसाइड नोट में मम्मी-पापा और गर्लफ्रेन्ड के लिए लिखा सॉरी

वाराणसी। रामनगर थाना क्षेत्र के भीटी गांव स्थित लंका मैदान के पीछे झाड़ियों में रविवार की सुबह नीम के पेड़ पर फंदे से लटका एक युवक का शव लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर तलाशी ली तो मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट और डायरी मिली, जिसमें मम्मी-पापा और प्रेमिका से माफी की बात लिखी गई है। मृतक की शिनाख्त चंदौली के कटशिला निवासी चंद्रशेखर मौर्य (26) के रूप में हुई। 

यह भी पढ़ें : बलिया में सुबह-सुबह खून से रंगी सड़क : ट्रक ने दो युवकों को रौंदा, एक की मौत ; दूसरा गंभीर

पुलिस की सूचना पर आए मृतक के पिता रामकिशोर मौर्य ने बताया कि उनके दो बेटों और दो बेटियों में चंद्रशेखर दूसरे नंबर का था। वह 8 माह पहले उनके पिता नंदलाल मौर्य के बैंक खाते से 6 लाख रुपए निकाल लिया था। इस संबंध में चंद्रशेखर से पूछताछ की गई तो वह नाराज होकर घर छोड़ कर चला गया था। वह वाराणसी में ही कहीं रह रहा था, लेकिन परिवार के किसी सदस्य से बात नहीं करता था। रविवार को पुलिस से सूचना मिली कि चंद्रशेखर ने आत्महत्या कर ली है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, युवक की जेब से सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट में उसने अपनी गलतियों के लिए मां-बाप से माफी मांगी है। साथ ही, प्रेमिका से मांगते हुए उसे खुश रहने के लिए लिखा है। परिजनों ने स्वीकार किया है कि युवक ने आत्महत्या की है। युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

Tags: Varanasi

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में अन्तर्जनपदीय फुटबाल टूर्नामेंट : पडरौना और झारखण्ड के बीच होगा सुखपुरा खेल महोत्सव का खिताबी मुकाबला बलिया में अन्तर्जनपदीय फुटबाल टूर्नामेंट : पडरौना और झारखण्ड के बीच होगा सुखपुरा खेल महोत्सव का खिताबी मुकाबला
बलिया : सुखपुरा के अमर सेनानियो की स्मृति में स्वतंत्रता शहीद स्मारक समिति सुखपुरा द्वारा संत यतीनाथ स्टेडियम में आयोजित...
बलिया में मांगलिक कार्यक्रम के दौरान मारपीट, भाग रहे युवक की एक्सीडेंट में मौत
बलिया एसपी का एक्शन : प्रभारी निरीक्षक विपिन सिंह सस्पेंड, ये रही बड़ी वजह
Ballia News : पूर्व प्रधान की स्मृति में आज लगेगा मेगा नेत्र शिविर, उठाएं लाभ
12 February Ka Rashifal : क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल
यूपी बजट को पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने बताया आंकड़ों का इंद्रधनुष और हकीकत की धुंध
'हमारा आंगन हमारे बच्चे' उत्सव में चहका बचपन : ब्लॉक प्रमुख ने बच्चों के हित में खोला पिटारा, BEO ने मंत्र