चाकूबाज शिक्षक का Video वायरल, छात्रा के अभिभावक को दौड़ाया, पुलिस ने किया गिरफ्तार

चाकूबाज शिक्षक का Video वायरल, छात्रा के अभिभावक को दौड़ाया, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Viral Video : उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक शिक्षक द्वारा अभिभावक पर चाकू से हमला करने की कोशिश का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि अभिभावक शिकायत करने के लिए स्कूल पहुंचे तो शिक्षक ने उन्हें दौड़ा। यह घटना वीडियो में कैद हो गई, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हालांकि, Purvanchal24 वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ स्वत: संज्ञान लेते हुए आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार किया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मामला बाराबंकी सुबेहा थाना क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय टिकरहुंआ की घटना हैं, जहां एक छात्रा की पिटाई पर शनिवार को उसका बड़ा भाई शिकायत करने पहुंचा था। आरोप है कि शिकायत से शिक्षक नाराज होकर गाली गलौच करने लगा और फिर बढ़ते विवाद के बीच वह चाकू निकाल कर हमला करने की कोशिश की। किसी तरह शिक्षक से अभिभावक ने अपनी जान बचाई। 

मामले में पुलिस का कहना है कि विद्यालय में शिक्षक और अभिभावक के बीच विवाद मामले में प्रधान के हस्तक्षेप पर दोनों पक्षों में सुलह हो गया था। थाने पर कोई शिकायत नहीं मिली थी। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि मामले में अभिभावकों ने कोई शिकायत नहीं की थी। वायरल वीडियो का पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेकर शिक्षक के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। 

यह भी पढ़े टीईटी के विरोध में काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य कर रहे बलिया के शिक्षक

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे