हल्दी प्रोग्राम में डांस करते-करते गिरी दुल्हन की बहन, मौत का VIDEO वायरल
On
Meerut News : उत्तर प्रदेश के मेरठ में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां डांस करते-करते एक लड़की की मौत हो गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल बहन की हल्दी का कार्यक्रम चल रहा था। नाचते-नाचते अचानक से युवती गिरी और मौत हो गई।
पूरा मामला मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र के अहमदनगर गली नंबर 2 का है। यहां मेहताब के छोटे भाई आफताब की बेटी की रविवार को शादी थी। ऐसे में शनिवार को घर में हल्दी का प्रोग्राम चल रहा था। प्रोग्राम के दौरान दुल्हन की चचेरी बहन मेहताब की बेटी रिमशा और मोहल्ले की कुछ अन्य लड़कियां डांस कर रही थी।
UP : मेरठ में बहन के हल्दी प्रोग्राम में डांस कर रही रिमशा नामक युवती की मौत हुई। डॉक्टर इसे हार्ट अटैक बता रहे हैं। pic.twitter.com/FXa2cIzEh4
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) April 28, 2024
अचानक नाचते-नाचते युवती फर्श पर गिरी और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार के लोगों ने शादी रोक दी है। रिमशा के परिवारजनों की माने तो उनकी बेटी को चक्कर आने की बीमारी थी। शनिवार को हल्दी में डांस के दौरान उसकी दौरा पड़ा था। इसके चलते वह गिर गई और उसकी मौत हो गई।
Related Posts
Post Comments
Latest News
15 मई का राशिफल : जानिएं क्या कहते है आपके सितारे
15 May 2024 05:59:48
मेष आज आपका रुझान धार्मिक कार्यों के प्रति रहेगा। आप अपने घर किसी पूजा पाठ आदि का आयोजन कर सकते...
Comments