जीवनसाथी को धोखा देकर प्रेमी संग भागी पत्नी

जीवनसाथी को धोखा देकर प्रेमी संग भागी पत्नी

बांदा : उत्तर प्रदेश के बांदा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बच्चा न होने पर एक महिला अपने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ भाग गई। पीड़ित पति ने अपनी पत्नी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पति का आरोप है कि वह पत्नी से डरा और सहमा हुआ है। पुलिस ने महिला समेत उसके प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का है। यहां के एक युवक ने पुलिस में शिकायत के दौरान बताया कि उसकी शादी 2016 में मध्य प्रदेश के जबलपुर की रहने वाली एक युवती से हुई थी। शादी के बाद से दोनों से कोई संतान नहीं हुआ। उन्होंने अपनी पत्नी पर आरोप लगाते हुए यह भी बताया कि उसके किसी और के साथ भी संबंध हैं। बच्चे न होने के कारण पत्नी दूसरी शादी करना चाह रही थी।


इस दौरान एक युवक भी पत्नी से मिलने आता था, जिसे पत्नी अपना रिश्तेदार बताती थी। इसी बात को लेकर मेरी पत्नी से बहस हो गई। इसके बाद पत्नी अपने मायके चली गई, फिर पत्नी मार्च में ससुराल आई और अपने कपड़े और गहने ले गई। इस पर उसे शक हो गया और वह अपनी पत्नी के पीछे-पीछे बांदा रेलवे स्टेशन तक पहुंच गया। वहां उसने देखा कि उसकी पत्नी उसी युवक के साथ भागने की योजना बना रही है, जो उससे मिलने आता था।

यह भी पढ़े 22 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें आज का राशिफल


पत्नी उसी युवक के साथ भागने की फिराक में थी। इसके बाद पीड़ित ने मौके से ही 112 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी। लेकिन, पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी को थाने ले जाकर छोड़ दिया। पीड़िता ने मामले की शिकायत एसपी से की। फिलहाल पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले में थाना प्रभारी मोनी निषाद आगे की कार्रवाई कर रहे हैं।

यह भी पढ़े 23 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें आज का राशिफल

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद