भीषण Road Accident में कार सवार 6 युवकों की दर्दनाक मौत

भीषण Road Accident में कार सवार 6 युवकों की दर्दनाक मौत

UP News : उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के गढ़-कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ राजमार्ग पर सोमवार की देर रात एक कार डिवाइडर को क्रास करते हुए दूसरे साइड में जाकर ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार छह लोगों की मौत हो गई। वहीं, 2 गंभीर रूप से घायल हैं। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। शवों और घायलों को कार से निकालने में काफी कठिनाई हुई।

 


हादसा रात करीब 2 बजे हुआ। कार हापुड़ से मुरादाबाद की ओर जा रही थी। गढ़ कोतवाली इलाके में गांव अल्लाबख्शपुर के सामने डिवाइडर से टकराते हुए दूसरी साइड में ट्रक से टक्कर हो गई। इससे कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके की तरफ भागे। पुलिस को सूचना दी गई। कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की गई। 

पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद कार सवार सभी लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। लेकिन 6 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया है। मेरठ के डालू हेड़ा निवासी सचिन समेत दो लोग घायल हैं। दोनों की हालत नाजुक बताई गई है।

इनकी हुई मौत
मृतकों में अनुपम, अंकित, शंकर, जीतू, संदीप और एक अज्ञात शामिल था। सभी लोग लोनी के रहने वाले थे। मृतकों की उम्र करीब 30 साल के आसपास है। सीएचसी गढ़मुक्तेश्वर के डॉ. सुजीत ने कहा कि शुरुआत में दो शव लाए गए थे। फिर 4 और शव अस्पताल लाए गए। मरने वालों की कुल संख्या 6 है।

हापुड़ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (SSP) राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि हापुड़ के गढ़ कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ राजमार्ग पर दो वाहनों की टक्कर में छह की मौत हो गई। घटना की खबर पुलिस तक पहुंचने के कुछ ही देर बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया खबर : CDO की जांच में खुली बेरुआरबारी ब्लाक की पोल, मिली ऐसी-ऐसी लापरवाही ; जबाब तलब बलिया खबर : CDO की जांच में खुली बेरुआरबारी ब्लाक की पोल, मिली ऐसी-ऐसी लापरवाही ; जबाब तलब
बलिया : मुख्य विकास अधिकारी  (सीडीओ) ओजस्वी राज ने शुक्रवार को विकास खण्ड-बेरुआरबारी ब्लाक का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण में...
Ballia News : एजेंसी पर पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेन्डर उपलब्ध, एमडीएम सम्बंधित समस्या पर तत्काल करें सम्पर्क
संविदाकर्मियों को योगी सरकार की बड़ी सौगात : 1 अप्रैल से बढ़ेगा मानदेय, जानें कितनी मिलेगी सैलरी
Sarke Chunar Teri Sarke : YouTube से हटा नोरा फतेही और संजय दत्त का विवादित गाना, मिला था अश्लीलता का टैग
20 March Ka Rashifal : क्या कहते हैं सितारे, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
बलिया में तीन जगह मारपीट, आठ घायलों में पांच रेफर ; दो गिरफ्तार