बलिया : फेफना में भाजपा का बूथ सम्मेलन, नीरज शेखर ने मांगा समर्थन

बलिया : फेफना में भाजपा का बूथ सम्मेलन, नीरज शेखर ने मांगा समर्थन

बलिया : नामांकन के बाद भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर ने जनसम्पर्क अभियान तेज कर दिया है। कही जनसंवाद कार्यक्रम तो कहीं बूथ व मंडलों में अध्यक्ष तथा कार्यकर्ताओं का सम्मेलन नियमित जारी है। वहीं, विभिन्न विधान सभाओं में भाजपा प्रत्याशी आम जनमानस से मुखातिब हो रहे हैं। बैरिया विधानसभा के विभिन्न स्थानों पर नीरज शेखर ने लोगों को संबोधित करते हुए उनका समर्थन प्राप्त किया। भाजपा प्रत्याशी ने फतेराय के टोला, फकरू राय के टोला, नेका राय के टोला, नवका टोला, रामनगर, इब्राहिमाबाद, मिश्र के मठिया इत्यादि स्थानों पर आयोजित कार्यक्रम में जन संवाद किया।

IMG-20240511-WA0041


मंत्री एके शर्मा ने दिया जीत का मंत्र

यह भी पढ़े Ballia News : आपरेशन से प्रसव के बाद महिला की मौत, अस्पताल सील

फेफना विधानसभा में बूथ सम्मेलन आयोजित हुआ। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार के मंत्री एके शर्मा उपस्थित रहें। उन्होंने कहा कि हर बूथ अध्यक्ष अपने बूथ से बलिया में प्रचंड बहुमत से कमल खिलाने के लिए योगदान सुनिश्चित करें। बलिया को पुनः डबल इंजन की सरकार से जोड़ने में अपने बूथ का सहयोग दें।विशिष्ट अतिथि सहजानंद राय क्षेत्रीय अध्यक्ष गोरखपुर क्षेत्र, पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी, जिलाध्यक्ष संजय यादव, उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, राजीव मोहन चौधरी, उपेंद्र पाण्डेय सहित बूथ अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र संयोजक तथा प्रभारी उपस्थित रहें।

यह भी पढ़े उत्तर प्रदेश सब जूनियर वॉलीबाल टीम घोषित : बलिया के तीन खिलाड़ी चयनित, मैनेजर होंगे नीरज राय

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट