बस यूं ही : बलिया में वर्षों बाद कुछ यूं मिले राजनीति के दो माहिर खिलाड़ी

बस यूं ही : बलिया में वर्षों बाद कुछ यूं मिले राजनीति के दो माहिर खिलाड़ी

Ballia News : राजनीति के दो दिग्गजों की मुलाकात हमेशा अविस्मरणीय होती है। भेंट औपचारिक ही क्यों न हो, उस पल के गवाह बने लोगों की जेहन में यह एक अमिट छाप छोड़ जाती है। शनिवार की सुबह को ऐसे ही एक अद्भुत पल का गवाह बनने का मौका मिला।

भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर के नामांकन में वाराणसी से चल कर आए डॉ मुखदेव पाठक अपने वरिष्ठ पं. सुधाकर मिश्र से मिलने मिश्र नेवरी स्थित आवास पर पहुंच गये। वर्षों बाद की यह मुलाकात कई मायनों में खास रही। इन नेताओं की मुलाकात तथा इनका संवाद और भवाभिव्यक्ति सदैव रोमांचित करती रही।

ये दोनो जनसंघ के जमाने के साथी हैं। पं. सुधाकर मिश्र 1969 और 1974 में जनपद के द्वाबा विधानसभा सीट से बतौर जन संघ प्रत्याशी चुनाव लड़े, जबकि डॉ. मुखदेव पाठक 1991 और 1993 में भाजपा प्रत्याशी के रूप में द्वाबा से भाग्य आजमा चुके है। राजनीति के दो पुरुधाओं की उम्र चाहे जो हो, लेकिन जज्बा और जोश वही पुराना वाला नजर आया, जिसे कभी विस्मृत नहीं किया जा सकता।

यह भी पढ़े NSCT में पंजीकरण का लाभ : बलिया के दिवंगत शिक्षक की पत्नी को मिलेगा 8 से 10 लाख रुपया

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया...
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार