CBSE Board Result 2024 : 10वीं और 12वीं में राधाकृष्ण अकादमी के छात्र-छात्राओं ने किया शानदार प्रदर्शन

CBSE Board Result 2024 : 10वीं और 12वीं में राधाकृष्ण अकादमी के छात्र-छात्राओं ने किया शानदार प्रदर्शन

Ballia News : राधाकृष्ण अकादमी (Radha Krishna academy) ने शैक्षणिक सत्र 2023-24 की सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन किया है। कक्षा 12वीं में निधि यादव ने 94.20% अंक के साथ स्कूल टॉपर का स्थान प्राप्त किया है। आदर्श कुमार गिरी 93.40% और नैना चौरसिया 93.40% ने शानदार प्रदर्शन करते हुए संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, मानविकी वर्ग में साक्षी मिश्रा 92.6% अंकों के साथ अव्वल है। वहीं कॉमर्स में अंशिका मिश्रा 91.20% और काव्या त्रिपाठी 90.40% ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।

 

Radhakrishna academy ballia

यह भी पढ़े बलिया में 'अपना' बन देवाश्रम ने किया लावारिस शव का अंतिम संस्कार

कक्षा 10वीं के नतीजों की बात करें तो सुनीधि गुप्ता 94.8%, मानसी सिंह 93.40%, श्रेया पांडेय 92.8% और प्रिंस कुशवाहा ने 90.80% के साथ सफलता का शानदार प्रदर्शन किया। परीक्षा परिणाम जानने के बाद उत्साहित छात्र तुरंत विद्यालय पहुंचे।

यह भी पढ़े कोटेदार की शिकायत पर एक्शन, घुसखोर आपूर्ति निरीक्षक रंगे हाथ गिरफ्तार

 

Radhakrishna academy ballia

राधाकृष्ण एजुकेशनल सोसायटी की अध्यक्षा श्रीमती अनीता मिश्रा ने मुख्य शाखा के उप प्राचार्य जीवेश पाण्डेय और सिटी शाखा की उप प्राचार्या श्रीमती अर्चना चौबे के साथ छात्रों को सम्मानित किया। मुख्य शाखा की प्रधानाचार्या श्रीमती आकांक्षा मिश्रा ने सभी टॉपरों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और उन्हें अपने सपनों को प्राप्त करने के लिए और अधिक प्रेरित किया।

Post Comments

Comments

Latest News

आज वाया बलिया, गाजीपुर चलेगी यह विशेष ट्रेन, देखें समय सारिणी आज वाया बलिया, गाजीपुर चलेगी यह विशेष ट्रेन, देखें समय सारिणी
वाराणसी : रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु 05599 दरभंगा-अहमदाबाद एकल यात्रा विशेष गाड़ी का संचलन 10 दिसम्बर, 2025...
कैसा रहेगा अपना बुधवार, पढ़ें 10 दिसम्बर का Rashifal
बलिया में दो बाइकों की टक्कर, पूर्व विधायक के पुत्र की मौत
69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता : हरियाणा की बालिका पहलवानों के नाम रहा मंगलवार, जीते दो स्वर्ण
बलिया में प्रेमी ने उठाया खौफनाक कदम, प्रेमिका के सामने जहर खाकर दी जान
PMKVY में मिष्ठान और अन्नकूट प्रशिक्षण शामिल करने की मांग तेज
बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दगाबाज !