बलिया : चाकू की नोक पर रंगदारी मांगने वाला युवक गिरफ्तार

बलिया : चाकू की नोक पर रंगदारी मांगने वाला युवक गिरफ्तार

बलिया : फेफना थाना पुलिस ने मंगलवार को डुमरी पुलिया से चाकू के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं में चालान न्यायालय किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस के मुताबिक, फेफना थाना क्षेत्र के मटिही गांव निवासी विश्राम प्रसाद सोनी पुत्र स्व. लक्ष्मी सोनी ने श्रवण कुमार तिवारी उर्फ लालजी तिवारी पुत्र सच्चिता तिवारी (निवासी : मटिही, थाना फेफना, बलिया) के खिलाफ चाकू दिखाकर रंगदारी मांगने और न देने पर गाली गलौज तथा जान से मारने की धमकी देने के साथ ही दुकान में तोड़ फोड़ करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने धारा 386, 504, 506 व 427 भादवि के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दिया था।

मंगलवार को मुखबीर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक गजानन्द चौबे, उनि (यूटी) धनन्जय कुमार सिंह व हेड कां. ओमप्रकाश राय ने श्रवण कुमार तिवारी उर्फ लालजी तिवारी डुमरी पुलिया से गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के कब्जे एक एक चाकू बरामद हुई। चाकू बरामदगी के आधार पर पुलिस ने अभियुक्त के विरूद्ध धारा 4/25 आयुध अधिनियम भी पंजीकृत किया है।

यह भी पढ़े बलिया में धन और नौकरी का लालच देकर कराया जा रहा था मतांतरण, पादरी गिरफ्तार

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े बलिया में मिला युवक का शव, शिनाख्त के लिए पुलिस ने आमजन से मांगा सहयोग

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली