बलिया : एक साल बाद अपहृत किशोरी बरामद, संगीन धाराओं में जेल भेजा गया युवक

बलिया : एक साल बाद अपहृत किशोरी बरामद, संगीन धाराओं में जेल भेजा गया युवक

बैरिया, बलिया : बैरिया थाना क्षेत्र के चांददियर चौकी क्षेत्र के एक गांव से बहला फुसलाकर भगाई गई 14 वर्षीय किशोरी को पुलिस ने एक साल बाद सोमवार को बकुलहा स्टेशन के निकट से बरामद करने के साथ ही  अपहरण व दुष्कर्म के आरोपी नीतीश कुमार महतो पुत्र कमलेश्वरी महतो (निवासी कोल्हुआ झरकहा थाना शंकरपुर, मधेपुरा बिहार) को गिरफ्तार कर लिया।


एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि मुखबीर से सूचना मिली कि पिछले वर्ष 16 मई को किशोरी को भगाने वाला  नीतीश बकुल्हा स्टेशन पर है।तत्काल चौकी इंचार्ज चांददियर राजीव पाण्डेय को फोर्स के साथ भेजा गया तो नीतीश वहां मिला। वहीं 14 वर्षीय किशोरी भी बरामद हुई, जिसे नीतीश बहला फुसलाकर भगा ले गया था। किशोरी की बरामदगी के बाद उसके बयान के आधार पर पहले से दर्ज धारा 363, 366 में 376 व पास्को एक्ट की धारा भी बढ़ा दी गयी है।

एसएचओ के मुताबिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगाने वाला युवक शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया।आरोपी युवक को जेल भेज दिया गया है, जबकि मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान व चिकित्सीय परीक्षण के लिए किशोरी को महिला पुलिस व परिजनों की अभिरक्षा में जिला मुख्यालय भेजा गया है।

यह भी पढ़े प्रेमी से शादी की जिद में 250 फीट ऊंचे टॉवर पर चढ़ी प्रेमिका

शिवदयाल पांडेय मनन

यह भी पढ़े बलिया में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक, प्रभारी डीएम ने इन विन्दुओं पर दिए कड़े निर्देश

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया : रेवती स्थित मनःस्थली एजुकेशन सेन्टर (Manasthali Education Centre-Reoti) में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह (Anual Result Day Celeration) का...
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित