भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर ने विधानसभा फेफना के आधा दर्जन गांवों में किया जनसम्पर्क

भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर ने विधानसभा फेफना के आधा दर्जन गांवों में किया जनसम्पर्क

जनसंवाद : सोबईबांध, बाराबांध, जनऊपुर, अभईपुर,  भलुही, बाराबांध और नारायनपाली में कार्यक्रम

बलिया : संसदीय क्षेत्र 72 बलिया के भाजपा उम्मीदवार राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने रविवार को विधानसभा क्षेत्र फेफना के आधा दर्जन गांवों जनसंवाद कार्यक्रम के तहत जनता जनार्दन से मिले और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और खुद के लिए आशीर्वाद मांगा। भाजपा उम्मीदवार नीरज शेखर विधानसभा फेफना में पूरे दिन गांव गांव भ्रमण कर लोकतंत्र के विधाताओं के यहां अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

लोकसभा उम्मीदवार नीरज शेखर ने जनता जनार्दन से कहा कि प्रधानमंत्री देश को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लेकर लोकतंत्र के इस महायज्ञ में उतरे हैं। हम सभी की यह नैतिक जिम्मेदारी है कि हम सभी भाजपा के पक्ष में मतदान कर उनके संकल्प को मजबूती दें। कहा कि 400 पार का नारा प्रधानमंत्री ने दिया है, उसमें बलिया की सहभागिता होनी चाहिए।

यह भी पढ़े प्राथमिक विद्यालय से ककहरा सीख एम्स दिल्ली में डाक्टर बना बलिया का लाल, शिक्षक पुत्र डॉ. अमरेन्द्र को खूब मिल रही बधाई

प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और भाजपा अध्यक्ष ने मुझे लोकसभा से उम्मीदवारी देकर हमारे पिताजी का सम्मान किया है। अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि मैं आपके साथ सदैव रहूंगा। पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने देश और प्रदेश को विकसित करने की दिशा में जो मुहिम चलाई है, उसके लिए नीरज शेखर को दिल्ली पहुंचाना हमलोगों की जिम्मेदारी है। पूर्व मंत्री ने अपने पुराने दावे एक लाख पार को याद दिलाते हुए सभी को संकल्प दिलाया।

यह भी पढ़े Ballia में जनपद न्यायाधीश ने दिखाई विधिक सेवा शिविर प्रचार वाहन को हरी झंडी

वरिष्ठ भाजपा नेता वीरेंद्र पाठक टुनजी ने सभी से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की सिफारिश की। जनसंवाद कार्यक्रम सोबईबांध, भलुही, जनऊपुर, अभईपुर, बाराबांध और नारायनपाली गांव में संपन्न हुआ।

मुहम्मदाबाद विधानसभा के विभिन्न मंडलों के समस्त बूथ के बूथ अध्यक्षों एवं शक्ति केंद्र प्रभारियों तथा बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं के साथ आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत बूथ सम्मेलन देव मैरिज लॉन, मुहम्मदाबाद में संपन्न हुआ।मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार आनंद स्वरूप शुक्ला उपस्थित रहें।

कहा कि हर स्तर के कार्यकर्ताओं को इस बार प्रचंड बहुमत से भाजपा सरकार बनाने में अपना योगदान देना है,समस्त बूथ अध्यक्ष अपने-अपने बूथ की जिम्मेदारी लेकर के विकसित भारत और विकसित बलिया बनाने के संकल्प को साकार करेंगे और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पुनः तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाकर के भारत का नाम वैश्विक पटल पर अमर करने में बलिया का योगदान सुनिश्चित कराएंगे।

बलिया लोकसभा क्षेत्र के लोकसभा का पिछड़ा वर्ग सम्मेलन रामलीला मैदान बाराचवर गाज़ीपुर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व सदस्य विधान परिषद उत्तर प्रदेश डॉक्टर लोकेश कुमार प्रजापति उपस्थित रहें‌। कार्यक्रम में बलिया लोकसभा क्षेत्र के समस्त विधानसभाओं के विभिन्न मंडलों के विभिन्न स्थानों से पिछड़ा वर्ग समाज के लोग एकत्रित हुए और आगामी लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी को समर्थन देने की बात पर विचार तथा चर्चा हुई।

मुख्य अतिथि डॉ लोकेश कुमार प्रजापति ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदैव दलितों, शोषितों, पिछड़ों और वंचितों का कल्याण ही चाहते हैं। प्रधानमंत्री जी की हर योजना पिछड़ा वर्ग के कल्याण और उनके हित के लिए ही होती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निरंतर पिछड़ा समाज के लोगों के उन्नति के बारे में विचार करते हैं तो हम सभी को पुनः उन्हें एक बार सेवा का अवसर देकर तीसरी बार भारत का प्रधानमंत्री बनने में अपना सहयोग देना है और प्रचंड बहुमत से नीरज शेखर को विजयी बनाकर‌ बलिया के भी लोगों का योगदान इस पुण्य कार्य में करवाना है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार  रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
Jhansi News : झांसी में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सामूहिक विवाह योजना का पैसा मिलते ही...
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव
बलिया में विवाद सुलझाने गए डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर हमला, जमकर हुई गुत्थमगुत्थी ; दो गिरफ्तार
बलिया खबर : CDO की जांच में खुली बेरुआरबारी ब्लाक की पोल, मिली ऐसी-ऐसी लापरवाही ; जबाब तलब
Ballia News : एजेंसी पर पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेन्डर उपलब्ध, एमडीएम सम्बंधित समस्या पर तत्काल करें सम्पर्क