अरे ! महिला कर्मचारी के साथ ऐसा सलूक, गुंडई का VIDEO वायरल

अरे ! महिला कर्मचारी के साथ ऐसा सलूक, गुंडई का VIDEO वायरल

UP News : मेरठ से हैरान करने वाला एक वीडियो सामने आया है, जहां काशी टोल प्लाजा पर एक कार ड्राइवर की गुंडई देखने को मिली है। आरोपी ड्राइवर ने टोल टैक्स मांगने के लिए खड़ी महिला कर्मचारी पर कार चढ़ा दी और दूर तक खींचकर ले गया। महिला को कार के बोनट पर लटके देखा जा रहा है। महिला गंभीर रूप से घायल है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

यह भी पढ़े 23 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें आज का राशिफल

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कार ड्राइवर दिल्ली की तरफ से आ रहा था। काशी टोल प्लाजा पर बैरियर लगा होने से ड्राइवर ने कार खड़ी कर दी। इस बीच, टोल प्लाजा की महिला कर्मचारी पहुंची और टोल देने के लिए कहा। ड्राइवर विवाद करने लगा और कार के सामने खड़ी महिला को सीधे टक्कर मार दी। घटना में महिला कार के बोनट पर आ गई। आसपास के लोग दौड़े, तब तक ड्राइवर कार लेकर भाग गया। घटनाक्रम का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।

यह भी पढ़े बलिया में लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार के लिए भव्य ध्वजारोहण

 

 

सीसीटीवी फुटेज में देखा जा रहा है कि जब महिला कर्मचारी टोल मांग रही थी, तब वहां आसपास कुछ लोग भी खड़े हैं। इस बीच, ड्राइवर ने कार अचानक दौड़ा दी तो महिला कर्मचारी बोनट पर आ गई। यह देखकर आसपास खड़े लोग भागते हैं और कार को रोकने की कोशिश करते हैं। हालांकि, तब तक कार आगे निकल चुकी होती है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। आरोपी कार ड्राइवर के बारे में पता किया जा रहा है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
सुखपुरा, बलिया : सुखपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत में कस्बें के सुखपुरा गड़वार रोड पर गिट्टी बालू की दुकान के सामने...
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी