बलिया में किन्नर की शिकायत पर तीन युवकों पर मुकदमा, ये है पूरा मामला

बलिया में किन्नर की शिकायत पर तीन युवकों पर मुकदमा, ये है पूरा मामला

बांसडीह, बलिया : बांसडीह सहतवार मार्ग पर स्थित यूपी 60 रेस्टोरेंट के पास कुछ युवकों द्वारा एक किन्नर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट के बाद किन्नर कोतवाली पहुंच युवकों के खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाही की मांग किया है। पुलिस ने मामले में तीन युवकों के खिलाफ अभियोग दर्ज किया है।


बताया जा रहा है कि बांसडीह कांशीराम आवास में रहने वाले चंदन किन्नर का शनिवार की शाम यूपी 60 रेस्टोरेंट के समीप रेवती थाना क्षेत्र के तीन युवक रोहित तुरहा, विशाल चौहान व  अफसर खान जो बांसडीह किसी कार्य वश आए थे, वह भी रेस्टोरेंट के पास मोटरसाइकिल लेकर खड़े थे। उनसे किसी बात पर किन्नर का युवकों से वा विवाद हो गया। किन्नर का आरोप है कि मोटरसाइकिल सवार युवकों द्वारा उससे मारपीट की गई। जान से मारने की धमकी दी गई।

मौके पर मौजूद लोगो ने किसी तरह बीच बचाव किया तो मेरी जान बची। वहीं, इस घटना की सूचना किसी ने पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को कोतवाली लाई। इस मामले में कोतवाल स्वतन्त्र कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित किन्नर की तहरीर पर तीन युवकों के खिलाफ मारपीट और धमकीं देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

यह भी पढ़े बलिया में बाइक समेत नहर में गिरने से युवक की मौत, एक साल पहले हुई थी शादी

विजय कुमार गुप्ता

यह भी पढ़े टीईटी के विरोध में काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य कर रहे बलिया के शिक्षक

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा