गरिमा ने बढ़ाई बलिया की 'गरिमा'

गरिमा ने बढ़ाई बलिया की 'गरिमा'

बलिया : कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन के तत्वाधान में उत्तराखण्ड के परेड ग्राउंड में 8 से 12 मई तक चलने वाली ऑल इण्डिया कराटे चैंपियनशिप में देश की 37 टीमों ने प्रतिभाग किया। कड़े मुकाबले के बाद बलिया की महिला खिलाडी गरिमा सिंह ने 61 किग्रा. भारवर्ग में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए ओड़िसा के खिलाडी को 4–6, गुजरात को 2–8, कर्नाटक के खिलाडी को 4–9 व वेस्ट बंगाल को 4–7 के अंतर से लगातर पांचवी जीत हासिल कर सेमीफाइनल में अपना जगह बनाई। 

फिर उत्तराखंड के खिलाडी से रोमांचक मुकाबले में 0-1 के अंतर से शिकस्त खाकर बलिया की झोली में कांस्य पदक डालकर 38वीं नेशनल गेम्स में अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया। यह जानकारी एसोसिएशन के सचिव एवं उत्तर प्रदेश टीम कोच की भूमिका निभा रहे सुमित झा ने दूरभाष पर दी। स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन के अध्यक्ष बाल कृष्ण मूर्ति ने इस उपलब्धि को बलिया कराटे खेल जगत का गर्वांवित पहल बताया। कहा कि नेशनल कराटे में जिले का यह पहला पदक है। इस उपलब्धि के साथ नेशनल गेम्स में जिले के खिलाडी बार जिले का नाम रोशन करेगी।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली