इंजीनियर के घर मिला कुबेर का खजाना, नोटों का बंडल देख हैरान रह गये अफसर ; देखें VIDEO

इंजीनियर के घर मिला कुबेर का खजाना, नोटों का बंडल देख हैरान रह गये अफसर ; देखें VIDEO

नई दिल्ली : गुवाहाटी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक एक्जीक्यूटिव इंजीनियर के घर से राज्य की विजिलेंस एवं एंटी करप्शन टीम ने छापेमारी कर काफी मात्रा में नोटों के बंडल बरामद हुए हैं। एएनआई के मुताबिक, हेंगराबाड़ी स्थित पीएचई के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर के घर से लाखों रुपये बरामद किए हैं।

 

यह भी पढ़े चटकार होगी यूपी के कर्मचारियों की होली, त्योहार से पहले सीएम योगी ने दी ये खुशी

एक्जीक्यूटिव इंजीनियर का नाम जयंत गोस्वामी बताया जा रहा है। इंजीनियर के घर की तलाशी के दौरान असम की डायरेक्टोरेट ऑफ विजिलेंस एवं एंटी करप्शन की एक टीम ने 79 लाख से ज्यादा रुपए नकद बरामद किए हैं। एंटी करप्शन टीम ने एक्जीक्यूटिव इंजीनियर जयंत गोस्वामी के घर से कुल 79,87,500 रुपए बरामद किए हैं। टीम ने इन पैसों को जब्त कर लिया है।

यह भी पढ़े बलिया पुलिस की मेहनत लाई रंग, होली से पहले लौटी आशुतोष शंकर सिंह की 'खुशी'

 

 

सोमवार दोपहर ही पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट (पीएचईडी) की उत्तरी लखीमपुर डिवीजन के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर जयंत गोस्वामी को एंटी करप्शन टीम ने भ्रष्टाचार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। टीम ने गोस्वामी को गुवाहाटी के हंगेराबारी के धृति प्रवा होटल में 20,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा था। गिरफ्तारी के बाद, टीम ने हंगेराबाड़ी में जयंत गोस्वामी के आवास पर छापेमारी में समय बर्बाद न करते हुए तलाशी अभियान शुरू किया। इसी अभियान के दौरान टीम को इंजीनियर के घर से कुल 79,87,500 रुपए बरामद किए हैं।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली