बलिया धमकी पश्चिम बंगाल पुलिस, गोलीबारी में शामिल दो गिरफ्तार

बलिया धमकी पश्चिम बंगाल पुलिस, गोलीबारी में शामिल दो गिरफ्तार

बलिया : पश्चिम बंगाल के बांकड़ा पंचायत कार्यालय में गोलीबारी कांड के मामले में पश्चिम बंगाल की पुलिस ने बलिया सिविल लाइन से रविवार की शाम दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद कोर्ट से रीमांड लेकर पश्चिम बंगाल लेकर चली गई। गिरफ्तार आरोेपियों का नाम चांद नट पुत्र नेसार नट निवासी मानपुर, शुभम सिंह निवासी आंबेडकर नगर कस्बा है।


बता दें कि बीते दिनों पश्चिम बंगाल के बांकड़ा पंचायत कार्यालय में अंधाधुंध फायरिंग की गई थी। जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। इस मामले में पश्चिम बंगाल की पुलिस ने मुख्य आरोपी को पहले ही बेंगलुरू से गिरफ्तार कर लिया था।

मुख्य आरोपी ने घटना में शामिल चांद नट पुत्र नेसार नट व शुभम सिंह पुत्र शिव बालक सिंह का नाम बताया। पश्चिम बंगाल की पुलिस ने रविवार की शाम दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। इस संबंध में चितबड़ागांव थानाध्यक्ष प्रशांत चौधरी ने बताया कि पश्चिम बंगाल की पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के उपरांत रीमांड पर लेकर पश्चिम बंगाल  चली गई।

यह भी पढ़े दवा मंडी बलिया की हर समस्याएं होगी दूर, BCDA का प्रयास जारी : आनंद सिंह

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े बलिया रेलवे स्टेशन तथा परिवार न्यायालय परिसर से दो बाइकें चोरी

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में धारा 163 लागू, 31 मार्च तक एकत्रित नहीं होंगे पांच से अधिक लोग बलिया में धारा 163 लागू, 31 मार्च तक एकत्रित नहीं होंगे पांच से अधिक लोग
बलिया : जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अपर जिला मजिस्ट्रेट अनिल कुमार ने भारतीय नागरिक सुरक्षा...
बलिया में तेज धमाके के साथ फटा एयर कंप्रेसर, महिला की मौत, पति रेफर
बलिया में ट्रक की टक्कर से हवा में उड़ी बाइक, संविदाकर्मी की मौत
बलिया में बाइक की टक्कर से कक्षा 6 का छात्र घायल, ग्रामीणों ने शिक्षकों पर लगाया बड़ा आरोप
साथी की तेरही पर बलिया के शिक्षकों ने दिखाई संवेदनशीलता, सौंपी एक लाख की सहयोग राशि
रचनात्मकता और नवाचार का शानदार उत्सव बनीं राधाकृष्णा एकेडमी की ज्ञानकुंभ 2.0 प्रदर्शनी
16 February Ka Rashifal : क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल