बलिया : रोजी के लिए निकला था शख्स, रास्ते से झपट ले गई मौत

बलिया : रोजी के लिए निकला था शख्स, रास्ते से झपट ले गई मौत

बलिया : गड़वार-बलिया मार्ग पर स्थित हनुमान तिराहा के पास तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से एक मजदूर की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


गड़वार थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव निवासी बादशाह सिंह (58) पुत्र स्व. सौदागर सिंह लारपुर स्थित एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी का कार्य करते थे। सोमवार की सुबह वह साइकिल से ईंट भट्ठे पर जा रहे थे। अभी वे गड़वार-बलिया मार्ग स्थित हनुमान तिराहे के पास पहुंचे थे, तभी फेफना की तरफ से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दिया।

 

यह भी पढ़े प्राथमिक विद्यालय से ककहरा सीख एम्स दिल्ली में डाक्टर बना बलिया का लाल, शिक्षक पुत्र डॉ. अमरेन्द्र को खूब मिल रही बधाई

हादसे के बाद चालक ट्रक के साथ भाग निकला, जबकि बादशाह की ऑन द स्पॉट मौत हो गई। आस पास के लोगों की सूचना पर पुलिस के साथ परिजन भी पहुंच गए। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।

यह भी पढ़े बलिया में बाइक समेत नहर में गिरने से युवक की मौत, एक साल पहले हुई थी शादी

रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद