बलिया : शिक्षक हित में लामबंद हुआ राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ

बलिया : शिक्षक हित में लामबंद हुआ राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ

बलिया : जिला संयोजक राजेश सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पदाधिकारियों व वरिष्ठ अध्यापकों की खुली बैठक मंगलवार को बीआरसी रेवती पर हुई। इसमें शिक्षकों की तमाम समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। जिला संयोजक राजेश सिंह ने अधिकारियों से सम्पर्क कर समस्याओं के त्वरित समाधान का आश्वासन शिक्षकों को दिया। अध्यक्षता वरिष्ठ शिक्षक व संरक्षक राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ रेवती मून्नू पासवान ने की।


ब्लाक अध्यक्ष रजनीश कुमार चौबे ने शिक्षकों की हर विषम परिस्थितियों में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होने का आह्वान किया। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष आलोक कुशवाहा ने रेवती ब्लाक को निपुण ब्लाक व संगठन मंत्री अनेश मिश्रा ने संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया। गिरीश राय ने कहा कि एकता ही हमारी पहचान है। तमाम शिक्षकों ने शिक्षक हित में अपनी अपनी बात कही। मंच संचालन महामंत्री शुभम् प्रताप सिंह ने की।

 

यह भी पढ़े Ballia में BLO को बैठने से रोकने पर प्रधानाचार्य को शोकॉज नोटिस, डीएम ने दिखाई सख्ती

बैठक में अध्यापक सुनिल सिंह, ओमप्रकाश सिंह, पवन वर्मा, सुधीर सिंह, नसीम अहमद, अनीस पासवान, जितेंद्र गोंड, कृष्ण मोहन यादव, मनीष वरनवाल, राजन गुप्ता, अजय पाण्डेय, हनुमान पासवान, मुहम्मद सद्दाम, यशवंत, ज्ञान भूषण तिवारी, आलोक शर्मा, जयप्रकाश सिंह, अभिनव गुप्ता, अभिजीत, अश्विनी संतोष कुमार पासवान, भरत कुमार, दिलेश्वर सिंह, फहमुल हक्क, जावेद अख्तर, नरेंद्र शर्मा, रणजीत बहादुर, राजकुमार यादव, शत्रुध्न यादव, श्याम बिहारी, आशुतोष, प्रेमशंकर सिंह, अजय भारद्वाज, सतीष सिंह, अनिल कुमार सिंह, धर्मेन्द्र वर्मा, संतोष पासवान, पंचदेव राम, प्रमोद कुमार, अरुण कुमार इत्यादि शिक्षक मौजूद रहे।

यह भी पढ़े बलिया में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक, प्रभारी डीएम ने इन विन्दुओं पर दिए कड़े निर्देश

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक