संसदीय क्षेत्र बलिया : इंडिया गठबंधन प्रत्याशी सनातन पांडेय ने झोंकी ताकत, बोले...

संसदीय क्षेत्र बलिया : इंडिया गठबंधन प्रत्याशी सनातन पांडेय ने झोंकी ताकत, बोले...

बलिया : 72 लोकसभा क्षेत्र से इण्डिया गठबंधन के उम्मीदवार सनातन पाण्डेय ने बलिया विधानसभा क्षेत्र के टकरसन, शंकरपुर, घघरौली, बभनौली, बांसडीह रोड सहित दर्जनों गांवों के जनसंपर्क एवं जनसंवाद किया। जनसंवाद में कहा कि हम पहली बार भृगु बाबा का जय बोलने वाले लोग नहीं हैं। हम तो जब से बोलना सीखे है, तभी से भृगु बाबा का जय बोलते है, क्योंकि हम बलिया की मिट्टी में पले बढ़े है। बलिया के मिट्टी की खुशबू मेरे जेहन में हैं। दिल्ली के पंचसितरा संस्कृति के लोग ही 55 वर्ष की उम्र में भृगुबाबा का नाम पहली बार लेंगे।

कहा कि मेरा चुनाव लोकसभा क्षेत्र की सम्मानित जनता लड़ रहीं हैं। मैं जनता के इस विश्वास को अपने हृदय में स्थान दूंगा। पूर्व मंत्री नारद राय ने कहा कि बलिया विधानसभा क्षेत्र से इस बार सनातन पाण्डेय जी भारी अंतर से चुनाव जीतेंगे। इस विधान सभा क्षेत्र के इण्डिया गठबन्धन के सभी साथी अपने आप को सनातन पाण्डेय समझ कर अखिलेश यादव को उपहार स्वरूप बलिया लोकसभा क्षेत्र जिताकर देंगे।

पूर्वांचल छात्रसंघ संघर्ष समिति के अध्यक्ष नागेंद्र बहादुर सिंह "झुन्नू" ने समर्थन की घोषणा किया। कहा कि छात्रसंघ में ताला लगाने वाले लोगो को बलिया कभी बर्दास्त नही करेगा। यहां का हर युवा और छात्र सनातन और समाजवादी हैं।

यह भी पढ़े बलिया में दो CDPO समेत आठ कर्मचारी मिले अनुपस्थित, रोका वेतन

 

यह भी पढ़े AI के सहारे कातिल प्रेमी तक पहुंची UP पुलिस : एक्सप्रेस-वे पर मिली युवती की लाश का खौफनाक सच आया सामने !

पूर्व विधायक श्रीमती मंजू सिंह, संजय उपाध्याय,सचिता नन्द तिवारी, सुशील कुमार पाण्डेय "कान्हजी", लक्ष्मण गुप्त, रामजी गुप्ता, रजनीश यादव, राजन कनौजिया, जमाल आलम, मिंटू खा, रामकवल बिंद,अशुतोष ओझा, झुनझुन सिंह, टुनटुन सिंह, शशिकांत चर्तुवेदी,श्रीप्रकाश मुन्ना जी, शैलेष यादव, भीम चौधरी, अजय यादव, विकेश सिंह सोनू, रामजी यादव, टुनटुन सिंह, छितेश्वर यादव, राजू यादव प्रधान आदि लोग उपस्थित रहें।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में बलिया डीएम सख्त, इन अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण; इन्हें मिली चेतावनी सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में बलिया डीएम सख्त, इन अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण; इन्हें मिली चेतावनी
बलिया : जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक आयोजित की...
पकौड़ी लेने गया पति, बस में बैठी पत्नी प्रेमी संग फरार ; हैरान कर देगा यह मामला
11 March Ka Rashifal : इन राशियों को करियर और कारोबार में तरक्की का योग, पढ़ें आज का राशिफल
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में रौनक उर्फ नकी यादव का हत्यारा गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
बलिया में आग का तांडव : पांच झोपड़ियां राख, दो झुलसे
बलिया में इलेक्ट्रिसिटी एमेंडमेंट बिल 2026 के खिलाफ विद्युत कर्मचारियों का प्रदर्शन
उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर बलिया प्रशासन अलर्ट, डीएम ने दिए कड़े निर्देश