UP PCS Transfer List : बलिया के नगर मजिस्ट्रेट समेत यूपी में आठ पीसीएस अधिकारियों का तबादला

UP PCS Transfer List : बलिया के नगर मजिस्ट्रेट समेत यूपी में आठ पीसीएस अधिकारियों का तबादला

लखनऊ : प्रदेश सरकार ने रविवार को आठ पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। आवास विकास परिषद में उप आवास आयुक्त अजय नारायण सिंह को आगरा में अपर जिलाधिकारी (नागरिक आपूर्ति) बनाया गया है। वहीं, बलिया के नगर मजिस्ट्रेट इन्द्रकान्त द्विवेदी अब अयोध्या के अपर जिलाधिकारी (कानून व्यवस्था) होंगे।

नगर निगम कानपुर में अपर नगर आयुक्त अमित कुमार भारतीय को वाराणसी में अपर जिलाधिकारी (नागरिक आपूर्ति) बनाया गया है। अजय कुमार अम्बष्ट उप आवास आयुक्त मेरठ को जौनपुर का मुख्य राजस्व अधिकारी बनाया गया है। इसी प्रकार पीलीभीत में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) अजीत परेश को वाराणसी में मुख्य राजस्व अधिकारी बनाया गया है।

चित्रकूट में उपजिलाधिकारी पंकज वर्मा गोंडा के नगर मजिस्ट्रेट बने हैं। आगरा में उपजिलाधिकारी सतीश कुमार कुशवाहा अब संभल में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) का पद संभालेंगे। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार निदेशालय में उप निदेशक शिवानी सिंह को राजस्व परिषद से संबद्ध कर दिया गया है।

यह भी पढ़े दविश देकर लौट रही पुलिस की टीम का एक्सीडेंट, सब इंस्पेक्टर की मौत, महिला दरोगा समेत 3 घायल 

नए पदों पर नियुक्त अधिकारी
अजय नारायण सिंह : आगरा में अपर जिलाधिकारी (नागरिक आपूर्ति)।
इन्द्रकान्त द्विवेदी : अयोध्या में अपर जिलाधिकारी (कानून व्यवस्था)।
अमित कुमार भारतीय – वाराणसी में अपर जिलाधिकारी (नागरिक आपूर्ति)।
अजय कुमार अम्बष्ट : जौनपुर में मुख्य राजस्व अधिकारी।
अजीत परेश : वाराणसी में मुख्य राजस्व अधिकारी।
पंकज वर्मा : गोंडा में नगर मजिस्ट्रेट।
सतीश कुमार कुशवाहा : संभल में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक)।
शिवानी सिंह : राजस्व परिषद से संबद्ध।

यह भी पढ़े दिवंगत रसोईया की बेटी को मिला नया जीवन, भावुक कर देंगी बलिया में हुई इस शादी की कहानी


स्थानांतरित अधिकारी और उनके पूर्व पद
अजय नारायण सिंह : उप आवास आयुक्त, आवास विकास परिषद।
इन्द्रकान्त द्विवेदी : नगर मजिस्ट्रेट, बलिया।
अमित कुमार भारतीय : अपर नगर आयुक्त, नगर निगम कानपुर।
अजय कुमार अम्बष्ट : उप आवास आयुक्त, मेरठ।
अजीत परेश : अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), पीलीभीत।
पंकज वर्मा : उपजिलाधिकारी, चित्रकूट।
सतीश कुमार कुशवाहा : उपजिलाधिकारी, आगरा।
शिवानी सिंह : उप निदेशक, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार निदेशालय।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

निपुण आकलन में बलिया का बेलहरी FIRST, अन्य ब्लाकों के परिणाम पर बीएसए ने जताई नाराजगी ; बोले... निपुण आकलन में बलिया का बेलहरी FIRST, अन्य ब्लाकों के परिणाम पर बीएसए ने जताई नाराजगी ; बोले...
बलिया : निपुण भारत मिशन के तहत परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता परखने के लिए आयोजित निपुण आकलन परीक्षा...
18 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, पांच पर मुकदमा, चार गिरफ्तार
बलिया में उलझी मां-बेटे की मौत की गुत्थी : जिस पर लगा था जलाने का का आरोप, उसका पोखरे में मिला शव
हरीश राणा इच्छामृत्यु के लिए दिल्ली एम्स शिफ्ट : 'जाओ हरीश, वक्त आ गया है', विदाई से पहले बहन ने दी जिंदगी का सबक ; रो पड़ा हर दिल
17 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
प्यार के लिए उजाड़ा 'सिंदूर' : प्रेमी से दूरी बर्दाश्त नहीं कर सकी पत्नी, करा दी पति की हत्या