इस साल लगेंगे चार ग्रहण, फिर भी खूब बजेगी शहनाई

इस साल लगेंगे चार ग्रहण, फिर भी खूब बजेगी शहनाई

बैरिया, बलिया : इस साल वैवाहिक व अन्य मांगलिक कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त की भरमार है। 15 जनवरी के बाद से शहनाई की गूंज सुनाई देने लगेंगी। इस वर्ष कुल 69 शुभ लग्न मुहूर्त है। फरवरी माह में सबसे अधिक 15 मुहूर्त विवाह के लिए है। 

मार्च से सितंबर माह के बीच चार बार ग्रहण भी लगेगा। 5 वर्ष बाद 14 जनवरी को इस बार मकर संक्रांति पड़ेगी। क्षेत्र के सिमरिया निवासी पंडित मृत्युंजय उपाध्याय शास्त्री जी ने बताया कि 15 जनवरी के बाद से मांगलिक कार्य शुरू होंगे, जिसमें 28 जनवरी तक शुभ मुहूर्त है। फरवरी में सर्वाधिक 15 दिन विवाह के मुहूर्त हैं। मार्च में होलाष्टक और खरमास के बाद 13 अप्रैल तक मांगलिक कार्यों पर विराम लग जाएगा। अप्रैल मई और जून में खूब शहनाई बजेगी। इसके बाद 4 माह के लिए भगवान विष्णु शयन के लिए चले जाएंगे। 18 नवंबर को देवउठनी एकादशी के बाद शहनाई बजने लगेगी।

इस वर्ष चार बार ग्रहण लगेंगे। दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण। 14 मार्च को पूर्ण चंद्र ग्रहण, जो भारत में नजर नहीं आएगा। साल का दूसरा ग्रहण 29 मार्च को लगेगा, जो आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। पर भारत में नहीं दिखेगा। तीसरा पूर्ण चंद्र ग्रहण 7 या 8 सितंबर को होगा, जो भारत में दिखेगा। इसके साथ ही सितंबर में ही साल का 21 या 22 सितंबर को आंशिक सूर्य ग्रहण होगा, जो भारत में नहीं दिखेगा।

यह भी पढ़े बलिया में लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार के लिए भव्य ध्वजारोहण

इस साल के लग्न मुहुर्त
जनवरी-16, 17, 18, 19,20, 21, 22, 24, 26, 28।
फरवरी-2, 3,4,7, 8, 14,15, 16, 18, 20, 21, 22, 23,25, 26।
मार्च-1, 2, 3, 6।
अप्रैल-14, 16, 18, 19, 20, 21, 22, 23, 25, 29, 30।
मई- 1, 5, 6, 7, 8, 13, 15, 17, 18, 19, 24।
जून -1, 2, 4, 7, 8,9।
नम्बर-18, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 29, 30।
दिसम्बर-4, 10,11।

यह भी पढ़े Ballia News : घर में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, मचा मातम

शिवदयाल पांडेय मनन

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक