घोड़ी पर बैठने से पहले दूल्हे ने तोड़ा दम

घोड़ी पर बैठने से पहले दूल्हे ने तोड़ा दम

नोएडा : देश में हार्ट अटैक, कार्डियक अरैस्ट और कई दूसरी बीमारियों से अचानक मौत की खबरे लगातार आ रही हैं। ताजा मामला नोएडा के बरौला गांव से आया है, जहां घर में शादी के माहौल में डांस करते-करते युवक की मौत हो गई। खुशियां मातम में बदल गई। घटना थाना सेक्टर-49 की है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, युवक की शादी होने वाली थी। मेहमानों का घर में आना शुरू हो गया था। इस दौरान घर में तेज आवाज में म्यूजिक बज रहा था। तभी युवक डांस करते करते अचानक बेहोश होकर नीचे गिर गया। वहीं, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। मृतक का नाम आमिल है, जो 22 साल का है। आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत हार्ट अटैक से हुई है। डांस करने के दौरान युवक की मौत चर्चा का विषय बनी हुई है।

पुलिस ने बताया कि आमिल दादरी रोड स्थित पिलर संख्या-21 के पास घर में परिवार के साथ रहता था। वह परिवार के साथ परचून की दुकान संभालता था। बीते रात में युवक तेज म्यूजिक पर डांस करने लगा। काफी देर तक डांस करने के बाद चक्कर आने से वह नीचे गिर गया। परिजनों ने  उसे उठाया तो वो बेहोश था। आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां युवक की मौत हो गई। पुलिस टीम जांच पड़ताल कर रही है।

यह भी पढ़े बलिया में सड़क हादसा : महिला की मौत, बस चालक पर मुकदमा

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया...
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार