मोबाइल देखते-देखते हैवान बन गया भाई : छोटी बहन को बनाया हवस का शिकार, राज छिपाने के लिए किया कत्ल

मोबाइल देखते-देखते हैवान बन गया भाई : छोटी बहन को बनाया हवस का शिकार, राज छिपाने के लिए किया कत्ल

Kashganj News : मोबाइल पर अश्लील वीडियो देखने के बाद भाई ने रिश्ते को कलंकित कर दिया। मां रिश्तेदारी में गई थी। भाई ने बहन के साथ न सिर्फ दुष्कर्म किया, बल्कि उसकी गला घोटकर हत्या भी कर दी। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। उसका मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है। यह घटना पटियाली क्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात को हुई। रिश्तेदारी में ननदोई बीमार थे, इसलिए मां उन्हें देखने के लिए गंजडुंडवारा गई थी। पिता की एक साल पूर्व मृत्यु हो चुकी है।

परिवार में तीन बहन और चार भाई हैं, दो बहनों की शादी हो चुकी है। तीन भाई बाहर नौकरी करते हैं। इसलिए घर में 19 वर्षीय भाई और उसकी 17 वर्षीय छोटी बहन ही थी। बहन को झपकी लगी तो वह सो गई और संजू मोबाइल देखने लग गया। फिर उसने बहन को सोते में ही दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। बहन ने विरोध किया और मां को बता देने की बात कहा तो उसकी गला घोटकर हत्या कर दी।

इसके बाद गांव में ही अपने चाचा के घर पहुंच गया और उनसे कहने लगा कि बहन को कोई घर में मार गया है। उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस के पहुंचने पर भी वह यही कहता रहा कि वह गांव में घूमकर रात को घर आया तो बहन मरी पड़ी थी, मगर उसकी बातों पर पुलिस को शक हो गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गोविंद बल्लभ शर्मा के अनुसार थाने में जब संजू से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने अपराध स्वीकार कर लिया।

यह भी पढ़े मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित 

सीओ पटियाली विजय राना ने बताया कि किशोरी के गले पर निशान बता रहे थे कि हत्या की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से उसके साथ दुष्कर्म की भी पुष्टि हो गई। भाई ने घटना स्वीकार की है। उसकी मां और अन्य परिजनों को थाने बुलाया गया तो उसने उनके सामने भी अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। चाचा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

यह भी पढ़े Ballia में BLO को बैठने से रोकने पर प्रधानाचार्य को शोकॉज नोटिस, डीएम ने दिखाई सख्ती

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल 24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
मेषआर्थिक स्थिति मजबूत होगी। बचत बढ़ेगी और परिवार में सम्मान मिलेगा। आपकी बातों का प्रभाव लोगों पर पड़ेगा और नए...
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति