भक्ति का अनोखा संदेश लेकर साइकिल यात्रा पर निकले बलिया के सन्नी, 35 दिन में तय करेंगे 1700 किलोमीटर की दूरी

भक्ति का अनोखा संदेश लेकर साइकिल यात्रा पर निकले बलिया के सन्नी, 35 दिन में तय करेंगे 1700 किलोमीटर की दूरी

युवा श्रद्धालु सनी शर्मा की आस्था यात्रा: गोपाल नगर से मां वैष्णो देवी तक

Ballia News : उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद अंतर्गत गोपाल नगर, रेवती के रहने वाले सनी शर्मा ने एक अनोखी धार्मिक यात्रा का संकल्प लिया है। सनी अपने गांव से काशी विश्वनाथ, विंध्याचल, कुंभ, अयोध्या, वृंदावन और खाटू श्याम होते हुए मां वैष्णो देवी तक करीब 1700 किलोमीटर की यात्रा करेंगे। मां राधा ने तिलक लगाकर बेटे को विदा किया।

 

यह भी पढ़े Ballia में BLO को बैठने से रोकने पर प्रधानाचार्य को शोकॉज नोटिस, डीएम ने दिखाई सख्ती

Sanni sharma ballia

यह भी पढ़े Ballia News : गांव की बड़ी हेवली के खंडहर में मिला लापता बालक का शव, हत्या की आशंका

सनी शर्मा के पिता विजय शर्मा एक साधारण दुकानदार हैं, जबकि उनकी माता श्रीमती राधा देवी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। परिवार के संस्कारों और अपनी गहरी आस्था के चलते सनी ने यह यात्रा करने का फैसला किया है। उनका कहना है कि यह सफर उनके लिए सिर्फ एक यात्रा नहीं, बल्कि भगवान की भक्ति में लीन होने और आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त करने का माध्यम है।

यात्रा के दौरान सनी रास्ते में आने वाले सभी प्रमुख धार्मिक स्थलों पर दर्शन और पूजन करेंगे। गांव के पूर्व प्रधान प्रदीप कुमार यादव सहित सभी ग्रामीणों ने सनी को शुभकामनाएं दी हैं। उनकी सुरक्षित एवं सफल यात्रा की कामना की है। सनी की यह यात्रा न केवल उनके लिए खास है, बल्कि यह युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक साबित हो सकती है। सनी बताते है कि वे इस यात्रा को 35 दिन में पूरा करेंगे। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक