पुलिस ने खंड शिक्षा अधिकारी को किया गिरफ्तार, बड़ी गंभीर हैं मामला

पुलिस ने खंड शिक्षा अधिकारी को किया गिरफ्तार, बड़ी गंभीर हैं मामला

Siddharthnagar News : उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में बच्चों को नि:शुल्क बांटने वाली पुस्तकों को अवैध रूप से कबाड़ी की दुकान पर बेचने के आरोप में कोतवाली बांसी पुलिस ने खंड शिक्षा अधिकारी को गिरफ्तार कर जेल पहुंचा दिया। इस मामले में दो कर्मचारी और कबाड़ का काम करने वाले दो लोग पहले ही गिरफ्तार किये जा चुके हैं।

15 अक्टूबर 2024 को उत्तर प्रदेश शासन द्वारा नि:शुल्क बच्चों को उपलब्ध कराए जाने वाली किताबों को बच्चों के हाथ में न देकर सीधे कबाड़ी के हाथ बेचा जा रहा था। मामले का खुलासा तब हुआ था, जब कोतवाली प्रभारी रामकृपाल शुक्ला को सूचना मिली कि सरकारी स्कूल के बच्चों को निःशुल्क बांटने के लिए प्राप्त पुस्तकों को अवैध रूप से मंगल बाजार स्थित कबाड़ी की दुकान पर बेचा जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुकान वाले से पूछताछ की तो पता चला कि सरकारी स्कूल की किताबें बीआरसी बांसी के कार्यालय सहायक व चपरासी द्वारा बेची गई हैं।

मामले में पुलिस ने अंकित कसेरा, प्रतीक कसेरा, सहाबुद्दीन तथा रामजस को गिरफ्तार कर लिया था। जांच के बाद पुलिस ने शुक्रवार को खंड शिक्षा अधिकारी अखिलेश कुमार सिंह को  भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी रामकृपाल शुक्ला ने बताया कि प्रकरण में खंड शिक्षा अधिकारी अखिलेश कुमार सिंह की गिरफ्तारी कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़े बलिया में ससुराल आए अधेड़ की ट्रेन से कटकर मौत

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : वन विहार पोखरे में डूबने से सामाजिक वानिकी विभाग के क्षेत्र सहायक की मौत Ballia News : वन विहार पोखरे में डूबने से सामाजिक वानिकी विभाग के क्षेत्र सहायक की मौत
बलिया : सुखपुरा थाना क्षेत्र स्थित वन विहार के पोखरे में डूबने से सामाजिक वानिकी विभाग के एक कर्मचारी की...
विश्व ग्लूकोमा सप्ताह पर संगोष्ठी, बलिया CMO डॉ. आनंद कुमार सिंह ने दिए अहम सुझाव
बलिया में युवक पर प्राणघातक हमला, चार नामजद
बलिया के शिक्षकों ने दिया मानवीय संवेदना का परिचय, दिवंगत रसोईया के परिजन को सौंपी आर्थिक सहायता
बलिया में ‘नो आयुष्मान-नो अनाज’ व्यवस्था लागू, कार्ड बनाने में तेजी के निर्देश, डीएम ने घोषित किया डेडलाइन
Ballia News : एनजीटी के आदेश पर संयुक्त टीम ने बंद कराया यह ईंट भट्ठा
सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में बलिया डीएम सख्त, इन अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण; इन्हें मिली चेतावनी