ATM में घुसकर पत्नी की हत्या, फिर घर जाकर भाई को मारी गोली

ATM में घुसकर पत्नी की हत्या, फिर घर जाकर भाई को मारी गोली

सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक पति एटीएम में घुसकर अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। यही नहीं, आरोपी पति ने घर जाकर अपने भाई को भी गोली मार दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका का शव कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।

एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जीशान अपनी पत्नी आलिया की मंडी थाना इलाके में एक एटीएम के अंदर घुसकर गोली मार दी, जिसमें आलिया की मौके पर ही मौत हो गई है। जीशान ने पत्नी को गोली मारने के बाद घर जाकर अपने छोटे भाई पर भी गोली चलायी है। यह पूरी घटना एटीएम के सीसीटीवी में कैद हुई है। चर्चा है कि मृतका आलिया और जीशान के भाई के बीच संबंध थे। इसी बात को लेकर जीशान ने अपनी पत्नी आलिया की हत्या कर दी और भाई को भी जान से मारने की नीयत से उसपर फायरिंग कर दी।

रवीन्द्र तिवारी

यह भी पढ़े प्यार+फोटो+धोखा=हत्या... बलिया पुलिस ने सुलझाई युवक की मर्डर मिस्ट्री, पति-पत्नी समेत तीन गिरफ्तार

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट