प्रधानाध्यापक को पीटने और अन्य शिक्षकों पर रौब गांठने वाला प्रधान प्रतिनिधि गिरफ्तार

प्रधानाध्यापक को पीटने और अन्य शिक्षकों पर रौब गांठने वाला प्रधान प्रतिनिधि गिरफ्तार

अम्बेडकर नगर : सम्मनपुर थाना क्षेत्र के कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय सिकरोहर में शनिवार को प्रधानाध्यापक समेत शिक्षक शिक्षिकाओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने के आरोपी प्रधान प्रतिनिधि रमेश राजभर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रधान प्रतिनिधि को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल रवाना कर दिया गया। उच्च प्राथमिक विद्यालय सिकरोहर में शनिवार को सभी शिक्षक शिक्षिकाएं शिक्षण कार्य में व्यस्त थे।

इस बीच करीब साढ़े 11 बजे विद्यालय पहुंचकर प्रधान प्रतिनिधि रमेश राजभर ने प्रधानाध्यापक कल्पनाथ राजभर से विद्यालय में देर से पहुंचने व एमडीएम समेत अन्य मामले से संबंधित जानकारी मांगी। इस दौरान अभिलेखों के लिए किसी बात पर प्रधान प्रतिनिधि आग बबूला हो गए थे। गुस्से में प्रधानाध्यापक को पीटना शुरू कर दिया था। बीच बचाव के लिए पहुंचे अन्य शिक्षक शिक्षिकाओं को भी गालियां देते हुए पिटाई के साथ ही अभद्रता की गई थी।

शिक्षकों ने किसी तरह विद्यालय के कमरे में अपने आप को बंद कर जान बचाई थी। आरोप है कि पिस्तौल लहराकर प्रधान प्रतिनिधि ने दहशत फैलाया था, लेकिन एफआईआर में इसका जिक्र नहीं है। पूरे दिन विद्यालय में शिक्षण कार्य बाधित रहा। मामले के बाद शिक्षक समेत नौनिहाल पूरे दिन भय के साए में रहे। पीड़ित शिक्षकों ने 24 घंटे के अंदर आरोपित की गिरफ्तारी न होने पर हड़ताल की चेतावनी दी थी। शिक्षक संघ के जिम्मेदारों ने विभागीय उच्च अधिकारियों के साथ वार्ता कर मामले में कड़ी कार्रवाई का मांग की थी।

यह भी पढ़े अनोखे और अद्भुत व्यक्तित्व के धनी थे 'प्रमोद बाबा', पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि

इसके बाद सीओ सिटी देवेंद्र कुमार मौर्य एवं एसडीएम सौरभ शुक्ल के निर्देश पर पुलिस ने तत्काल गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर आरोपित की गिरफ्तारी के लिए कई जगह संभावित ठिकानों पर दबिश दी। नवागत निरीक्षक जय प्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपित रमेश राजभर पुत्र संतराम राजभर को मुरादपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उसके खिलाफ कई गंभीर धाराओं में पहले से ही मुकदमा दर्ज है।

यह भी पढ़े राधाकृष्णा अकादमी के विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण : UP विधान सभा से GPO और आधुनिक व्यापार तक मिला अनोखा अनुभव

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बालिका गृह की बच्चियों में बलिया डीएम ने बांटी खुशियां, खिलाई गोझिया, दिए नए कपड़े बालिका गृह की बच्चियों में बलिया डीएम ने बांटी खुशियां, खिलाई गोझिया, दिए नए कपड़े
बलिया : होली के अवसर पर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने सोमवार को राजकीय बालगृह (बालिका) निधरिया पहुंचकर बच्चियों के...
सच हुई Purvanchal24 की खबर : बलिया में होली से पहले शिक्षक-कर्मचारी और पेंशनरों के खाते में पहुंचा 2 अरब रुपया
2 March ka Rashifal : जानिएं कैसा रहेगा अपना सोमवार
बलिया में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को पीटा, हालत गंभीर ; तीन गिरफ्तार
प्यार+फोटो+धोखा=हत्या... बलिया पुलिस ने सुलझाई युवक की मर्डर मिस्ट्री, पति-पत्नी समेत तीन गिरफ्तार
इंस्पायर मानक अवार्ड 2026 में चयन के साथ ही विज्ञान के क्षेत्र में जुड़ा सनबीम बलिया का एक और स्वर्णिम अध्याय
BALLIA BREAKING : वेतन और पेंशन को लेकर बना सस्पेंस खत्म, बलिया के CTO ने दी महत्वपूर्ण जानकारी