कभी अलविदा कहूं तो नाराज मत होना मेरे दोस्तों, क्योंकि...

कभी अलविदा कहूं तो  नाराज मत होना मेरे दोस्तों, क्योंकि...


अलविदा
कभी अलविदा कहूं तो 
नाराज मत होना मेरे दोस्तों!!
क्योंकि
तुमने मुझे कभी मनाया ही नहीं 
अपना समझा ही नहीं,
वरना अलविदा क्या 
मैं यहीं रह जाता उम्र भर।
आखिर सोचा तो होता इस प्रेम को 
कभी एकांत में बैठकर,
इसकी चर्चा तो किया होता 
बहुत सारे किस्से नजर आते।
आंखों के सामने पड़ते
और ओझल हो जाते,
तब समझ में आता 
अलविदा का मतलब।
यूं ही कोई अलविदा नहीं हो जाता 
उसके पीछे कई राज होते हैं
जो दफन होते हैं सीने में,
और जिन्हें महसूस किया जाता है 
अपने हृदय में 
अपनी भावनाओं को दबाते हुए।

कलम से ✍️
शिव नारायण सिंह 'शान'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
बलिया : भीमपुरा थाना क्षेत्र में मोबिल ऑयल एजेंसी में काम करने वाले एक युवक की धारदार हथियार से हत्या...
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी
निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर
बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल