पति बना किन्नर, भाई संग संबंध बनाने को पत्नी पर बना रहा दबाव

पति बना किन्नर, भाई संग संबंध बनाने को पत्नी पर बना रहा दबाव




लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पति पर किन्नर बनने तथा अपने भाई से शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया है।  महिला ने पति के कुछ फोटो भी पुलिस अधिकारियों को दिखाए, जिसमें वो किन्नर बना हुआ है। पुलिसवालों ने जब महिला के इन आरोपों को सुना तो वो भी दंग रह गए। महिला ने पति और सास पर मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी है।
श्यामनगर निवासी महिला ने एसएसपी नितिन तिवारी को बताया कि उसका निकाह सोहराबगेट क्षेत्र निवासी युवक से छह साल पहले हुआ था। महिला ने बताया कि शादी के कुछ साल बाद उसके पति का किन्नरों के साथ परिचय हो गया। इसके बाद वो किन्नरों की टोली में रहने लगा। पहले हाजी फाको और इसके बाद शमशाद किन्नर के साथ रहा। हाजी फाको की हत्या के बाद वह शमशाद से जुड़ गया। फिलहाल वह सोनिया किन्नर के साथ रह रहा है।
महिला ने आरोप लगाया कि पति और सास दोनों जेठ के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाल रहे हैं। विरोध पर मारपीट करते हैं। 15 दिन पहले वो ससुराल से निकलकर किसी तरह मायके आ गई। इसके बाद से फोन पर पति लगातार धमकी दे रहा है। धमकी दे रहा है कि वापस नहीं लौटी तो पिता और भाई को गोली मार देगा। महिला ने पति के कुछ फोटो भी एसएसपी को दिखाए, जिसमें किन्नरों के साथ रह रहा है। एसएसपी ने सीओ कोतवाली को जांच और आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

कटहल नाला सुंदरीकरण, बलिया बाईपास और चौराहों के आधुनिकीकरण की तैयारी तेज  कटहल नाला सुंदरीकरण, बलिया बाईपास और चौराहों के आधुनिकीकरण की तैयारी तेज 
बलिया : जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन ने शनिवार को कटहल नाला सुंदरीकरण कार्य की प्रगति का...
Ravi Raj Success Story : आंखों में नहीं थी रोशनी, दृष्टिबाधित बेटे ने UPSC में 20वीं रैंक लाकर दिया मेहनत का फल
7 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना शनिवार, पढ़ें आज का Rashifal
बलिया के लाल रवि शेखर सिंह को  UPSC में 176वीं रैंक, तीसरे प्रयास में मिली सफलता
नेशनल चैंपियन बनकर लौटे बलिया के इन खिलाड़ियों को पूर्व मंत्री ने किया सम्मानित
बलिया में 'दिशा' की बैठक : विकास योजनाओं पर मंथन, 58 बिंदुओं पर समीक्षा
UPSC 2025 में बलिया की बेटी शिक्षा पाठक ने भरी सफल उड़ान, चहुंओर खुशी की लहर