आदेश जारी, परिषदीय शिक्षकों के तबादले का रास्ता साफ

आदेश जारी, परिषदीय शिक्षकों के तबादले का रास्ता साफ

प्रयागराज : प्रदेश के दो हजार से अधिक परिषदीय शिक्षकों के अंतर जनपदीय पारस्परिक स्थानान्तरण का रास्ता साफ हो गया है। एक साल तक कानूनी लड़ाई लड़ने के बाद इन शिक्षकों की घर वापसी होगी। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेन्द्र कुमार तिवारी ने मंगलवार को सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में आदेश जारी किया है।

जो शिक्षक पूर्व में तबादले का लाभ ले चुके थे उनके लिए वेबसाइट बुधवार को फिर से रीसेट की जाएगी। रीसेट आवेदन पत्रों को बीएसए 13 व 14 जून को सत्यापित करेंगे। उसके बाद ये शिक्षक 15 से 18 जून तक दूसरे जिले के शिक्षक से जोड़ा बनाएंगे। 19 जून को पारस्परिक स्थानान्तरित शिक्षकों को कार्यमुक्त किया जाएगा।

दरअसल अंतर जनपदीय सामान्य और पारस्परिक तबादले के लिए दो जून 2023 को शासनादेश जारी हुआ था। सामान्य तबादला तो मात्र 23 दिन में पूरी हो गई लेकिन पारस्परिक ट्रांसफर को लेकर विवाद पैदा हो गया। कुछ ऐसे शिक्षकों ने आवेदन कर दिया था जो पूर्व में अंतर जनपदीय स्थानान्तरण का लाभ ले चुके थे। इन अभ्यर्थियों के आवेदन विभाग ने रोक दिए तो मामला हाईकोर्ट पहुंच गया। हाईकोर्ट ने इन शिक्षकों को भी स्थानान्तरण का लाभ देने का आदेश दिया था। इसी विवाद के कारण पेयर या जोड़ा बना चुके 2234 शिक्षकों का तबादला फंसा हुआ था। 18 जून को खुल रहे परिषदीय स्कूलों को एक दिन बाद शिक्षक मिल जाएंगे।

यह भी पढ़े नहीं रहे बैजू यादव, शोक की लहर

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली