Murder of Teacher : हेड कांस्टेबल ने शिक्षक को गोलियों से भूना, मचा हड़कम्प

Murder of Teacher : हेड कांस्टेबल ने शिक्षक को गोलियों से भूना, मचा हड़कम्प

UP News : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से बड़ी घटना सामने आई है। यहां मामूली बात पर एक पुलिसकर्मी ने सरकारी कार्बाइन से अध्यापक पर गोलियां बरसा दीं। इससे अध्यापक की मौके पर ही मौत हो गई। मृत अध्यापक चंदौली जिले के बैरठ का निवासी है। यह घटना सिविल लाइन थाने के एसडी इंटर कॉलेज के पास की है। आरोपी हेड कांस्टेबल को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

बताया जा रहा है कि वाराणसी से एक पुलिस टीम यूपी बोर्ड की कॉपियां लेकर मुजफ्फरनगर आई थी। इसी दौरान गाड़ी में किसी बात को लेकर बहस होने लगी। देखते ही देखते यूपी बोर्ड परीक्षा की कॉपियां लेकर शिक्षकों के साथ आए एक सिपाही ने शिक्षक पर कार्बाइन से कई राउंड फायरिंग कर दी। मुजफ्फरनगर एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने जानकारी देते हुए बताया कि 17 तारीख की देर रात वाराणसी से एक टीम यूपी बोर्ड की कॉपियां लेकर मुजफ्फरनगर पहुंची थी, जहां एसडी इंटर कॉलेज का गेट बंद होने के कारण सभी लोग गाड़ी में आराम कर रहे थे। इस बीच, उत्तर प्रदेश पुलिस के एक हेड कांस्टेबल चंद्र प्रकाश की ओर से शिक्षक धर्मेंद्र को बार-बार परेशान किया जा रहा था। तंबाकू मांग रहा था, जिससे दोनों में विवाद हो गया। इस दौरान हेड कांस्टेबल चंद्र प्रकाश ने अपनी कार्बाइन से शिक्षक धर्मेंद्र पर फायरिंग कर दी। घटना की सूचना पर पहुंची सिविल लाइन पुलिस ने हेड कांस्टेबल चंद्र प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में आग का तांडव : पांच झोपड़ियां राख, दो झुलसे बलिया में आग का तांडव : पांच झोपड़ियां राख, दो झुलसे
बलिया : बांसडीह तहसील क्षेत्र के अकोल्ही गांव में सोमवार की देर रात लगी आग से श्रीराम राजभर और हरेराम...
बलिया में इलेक्ट्रिसिटी एमेंडमेंट बिल 2026 के खिलाफ विद्युत कर्मचारियों का प्रदर्शन
उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर बलिया प्रशासन अलर्ट, डीएम ने दिए कड़े निर्देश
बलिया में ईंट से मारकर किशोर की हत्या, बगीचे में मिला खून से लथपथ शव
बलिया में गर्भवती को निजी अस्पताल भेजने वाली आशा बहू के खिलाफ डीएम की बड़ी कार्रवाई
10 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia News : मानदेय भुगतान को लेकर मनरेगा कर्मियों में रोष, आंदोलन की चेतावनी