थाने में जलती रही मां, VIDEO बनाता रहा बेटा ; पुलिसकर्मियों ने ऐसे बुझाई आग

थाने में जलती रही मां, VIDEO बनाता रहा बेटा ; पुलिसकर्मियों ने ऐसे बुझाई आग

Aligarh Viral Video: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से हैरान कर देने वाला मामला आया है। अलीगढ़ के खैर थाने में एक मां को उसके बेटे ने ही आग लगा दिया। इसका सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। महिला करीब पांच मिनट तक आग से झुलसती रही। पुलिसकर्मियों ने मिट्टी आदि डालकर आग को बुझाया। महिला 70℅ झुलस गई है। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे जेएन मेडिकल कालेज सेंटर के लिए रेफर किया गया है।

महिला का आरोप था कि उसकी शिकायत की सुनवाई नहीं हो रही थी। इसलिए उसने ये आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस ने महिला के बेटे को मौके से हिरासत में लिया है। खैर क्षेत्राधिकारी ने बताया कि महिला को आग लगाने के तत्काल बाद उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। उसके बेटे से पूछताछ की जा रही है। सूचना पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों ने मौका मुआयना किया।

यह भी पढ़े दुल्हन की सफल सर्जरी : स्टेज पर दूल्हे को जयमाला पहनाते समय सिरफिरे ने मारी थी गोली

पति की मौत के बाद मायके रह रही थी महिला
पुलिस के अनुसार इगलास क्षेत्र के मोहकमपुर निवासी हेमलता की शादी खैर क्षेत्र के गांव दरकन की नगरिया में हुई थी। पति राजबहादुर सिंह की कई वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी है। इसके बाद महिला मायके चली गई थी। कुछ माह पहले फिर से ससुराल में आकर रहने लगी।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट