कोर्ट परिसर में गोली मारकर माफिया मुख्‍तार अंसारी के शूटर संजीव माहेश्‍वरी उर्फ जीवा की हत्या

कोर्ट परिसर में गोली मारकर माफिया मुख्‍तार अंसारी के शूटर संजीव माहेश्‍वरी उर्फ जीवा की हत्या

Lucknow News : माफिया मुख्‍तार अंसारी और मुन्‍ना बजरंगी के नजदीकी कुख्‍यात अपराधी संजीव माहेश्‍वरी उर्फ जीवा को एससी/एसटी कोर्ट परिसर में वकील के भेष में आये अपराधियों ने गोली मारकर हत्‍या कर दी। गोलीबारी में दो सिपाही और एक दो साल की बच्ची घायल हो गयी है। घटना को अंजाम देकर भाग रहे एक बदमाश को वकीलों ने पकड़ लिया, जिसकी पहचान विजय यादव पुत्र श्यामा यादव (निवासी : केराकत, जिला : जौनपुर) के रुप में हुई है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गोलीबारी में घायल दो  पुलिसकर्मी खतरे से बाहर हैं। घायल बच्‍ची का इलाज चल रहा है। पकड़े गये अपराधी से पूछताछ जारी है। पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई होगी। संजीव उर्फ जीवा का नाम भाजपा के कद्दावर नेता ब्रह्मदत्‍त द्विवेदी के हत्‍याकांड में सामने आया था। इसके बाद भाजपा विधायक कृष्‍णानंद राय हत्‍याकांड में भी जीवा का नाम आया, लेकिन कोर्ट ने उसे बरी कर दिया था। कारोबारी अमित दीक्षित हत्‍याकांड में उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई गयी थी। वह लखनऊ जेल में बंद था। पेशी के दौरान कोर्ट में आया था। 

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद