IN PHOTO : लखनऊ में बिल्डिंग गिरने से अब तक 8 लोगों की मौत, कई घायल

IN PHOTO : लखनऊ में बिल्डिंग गिरने से अब तक 8 लोगों की मौत, कई घायल

लखनऊ : लखनऊ के सरोजनी नगर थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर में एक बिल्डिंग ढह गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम और अन्य राहत दल मौके पर पहुंच गए। सभी बिल्डिंग का मलबा हटाने में जुटे रहे। इस घटना में कई लोगों के फंसे होने की भी आशंका है। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 20 से ज्यादा जख्मी हो हैं।

IMG-20240908-WA0003

डीएम सूर्यपाल गंगवार ने बताया कि पहले 28 लोगों को मलबे से सुरक्षित बाहर निकाला गया था। अब रेस्क्यू ऑपरेशन में 2 और लोगों को निकाला गया है। हादसे में मरने वालों की संख्या 8 हो गई है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। ट्रांसपोर्ट नगर में भारी बारिश के बाद हरमिलाप टावर का बायां हिस्सा ढह गया। फिलहाल, NDRF और राज्य पुलिस की टीम द्वारा बचाव अभियान चलाया जा रहा है, जो ढहे हुए हिस्से में घुसने के लिए गैस कटर का इस्तेमाल कर रहे हैं। 

यह भी पढ़े बलिया में पाक कला प्रतियोगिता में 30 रसोईयों ने किया प्रतिभाग, जानिएं किसके सिर बंधा ताज

IMG-20240908-WA0005

यह भी पढ़े बलिया में दर्दनाक हादसा : बाइक समेत नहर में गिरे सगे भाई, एक की मौत

बिल्डिंग गिरने से 8 लोगों की मौत
बता दें कि लखनऊ में बिल्डिंग गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई है, जिसमें 3 की पहचान नहीं हो सकी है। वहीं, लखनऊ एडीजी ने बताया, पूरी बिल्डिंग की तलाशी ली जा रही है। सभी विभागों का समन्वय स्थापित किया गया है। ज्यादा से ज्यादा लोगों को बचाने की कोशिश की जा रही है। बिल्डिंग गिरने की वजह रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद ही पता चल पाएगी। तलाशी के लिए सभी तकनीकी उपकरण लगा दिए गए हैं। 

IMG-20240908-WA0007

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर पोस्ट करते हुए लिखा- 'लखनऊ में एक भवन के गिरने से हुई दुर्घटना का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। मैंने लखनऊ के ज़िलाधिकारी से फ़ोन पर बातचीत करके घटनास्थल पर हालात की जानकारी प्राप्त की है। स्थानीय प्रशासन मौक़े पर राहत एवं बचाव कार्य कर रहा है और पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है।

 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : एनजीटी के आदेश पर संयुक्त टीम ने बंद कराया यह ईंट भट्ठा Ballia News : एनजीटी के आदेश पर संयुक्त टीम ने बंद कराया यह ईंट भट्ठा
बलिया : राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के आदेश के अनुपालन में सिकन्दरपुर तहसील क्षेत्र में संचालित एक ईंट भट्ठे के...
सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में बलिया डीएम सख्त, इन अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण; इन्हें मिली चेतावनी
पकौड़ी लेने गया पति, बस में बैठी पत्नी प्रेमी संग फरार ; हैरान कर देगा यह मामला
11 March Ka Rashifal : इन राशियों को करियर और कारोबार में तरक्की का योग, पढ़ें आज का राशिफल
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में रौनक उर्फ नकी यादव का हत्यारा गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
बलिया में आग का तांडव : पांच झोपड़ियां राख, दो झुलसे
बलिया में इलेक्ट्रिसिटी एमेंडमेंट बिल 2026 के खिलाफ विद्युत कर्मचारियों का प्रदर्शन