प्रेमी ने किया बेरहमी से कत्ल; बेड पर मिली लाश

प्रेमी ने किया बेरहमी से कत्ल; बेड पर मिली लाश

UP News : मथुरा के बलदेव में अवैध संबंधों के शक में रविवार को युवक ने सहमति संबंध में रह रही महिला की गला रेतकर हत्या कर दी। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूजा (24) और गौरव चौधरी निवासी रफायतपुर थाना गोंडा, जिला अलीगढ़ सत्यभान निवासी नगला बुर्ज के मकान में सहमति संबंध पर किराए पर आठ माह से रह रहे थे। साथ में दो बच्चे रह रहे थे, जिनमें एक चार साल व दूसरा सात माह का है। गौरव टैक्सी चलाता था। पुलिस ने बताया कि अवैध संबंधों की बात सामने आई है, जिसे लेकर दोनों में झगड़ा होता रहता था।

पुलिस की हिरासत में गौरव ने बताया कि पूजा पहले अलीगढ़ के जगनेर निवासी एक शख्स के साथ चली गई थी। जब जगनेर निवासी शख्स जेल चला गया तो उससे जेल में पूजा की मुलाकात हुई। सन् 2018 में जमानत मिलने पर वे दोनों पति-पत्नी के तौर पर रहने लगे। इससे पहले उसकी वर्ष 2006 में शादी हुई थी। ऐसे में पहली पत्नी के विरोध करने पर पूजा को बल्लभगढ़ में रख लिया।

गौरव ने बताया कि वहां पर 2 अप्रैल 2023 को जागरण हुआ, जागरण में आए गायकों से दोस्ती होने पर उन्होंने आठ माह पहले किराए के कमरे में रखवाया। गौरव के अनुसार, गांव वालों ने उसे बताया कि उसके जाने पर पीछे से दो लोग घर पर आते हैं। इस पर उसने पूजा को समझाया पर वह नहीं मानी। वहीं सूचना पर एसपी देहात त्रिगुण बिसेन, क्षेत्राधिकारी भूषण वर्मा भी मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की।

यह भी पढ़े बलिया में आस्था की मिसाल बना नन्हा रोज़ेदार : आठ वर्षीय कमाल ने रखा रमज़ान का रोज़ा, दादी ने दी ढेरों दुआएं

 

यह भी पढ़े बलिया में भीषण एक्सीडेंट : एक व्यक्ति की मौत, बाइक छोड़ भागा चालक

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह
बलिया : रामगढ़ से सटे हुकुम छपरा (गंगापुर) स्थित गंगा नदी के पावन तट पर आयोजित श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं...
23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा