महिला JE के साथ चल रहा था असिस्टेंट इंजीनियर का अफेयर, पत्नी ने रंगेहाथ पकड़ा ; फिर...

महिला JE के साथ चल रहा था असिस्टेंट इंजीनियर का अफेयर, पत्नी ने रंगेहाथ पकड़ा ; फिर...

UP News : उत्तर प्रदेश के झांसी में एक युवक को अपनी ही आफिस में काम करने वाली युवती के साथ प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। दोनों सरकारी विभाग में तैनात हैं। युवक शादीशुदा है और युवती अनमैरिड। दोनों चोरी-छिपे अक्सर मिल रहे थे। तीन साल से चल रहे इस प्रेम-प्रसंग की जानकारी युवक की पत्नी को हुई तो उसने बवाल मचा दिया। महिला ने पति और उसके प्रेमिका को रंग हाथ पकड़ लिया। इसके बाद बेटे और भाई को बुलाकर हंगामा किया। मामला थाने तक पहुंचा तो महिला ने पति और उसकी प्रेमिका के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां असिस्टेंट इंजीनियर और उसकी सहकमी जूनियर इंजीनियर के बीच करीब तीन साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। असिस्टेंट इंजीनियर शादीशुदा है, जबकि जूनियर इंजीनियर की अभी शादी नहीं हुई है। दोनों के प्रेम-प्रसंग की जानकारी महिला को एक साल पहले हुई थी, इस पर काफी हंगामा हुआ था। महिला ने अपने पति को इस बारे में चेतावनी देते हुए समझाया भी था, लेकिन वह नहीं माना और उल्टे असिस्टेंट इंजीनियर अपनी पत्नी को प्रताड़ित करने लगा।

महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि पति बिना तलाक दिए ही अपनी प्रेमिका के साथ रह रहा है। पत्नी ने पति पर दहेज मांगने और उसे प्रताड़ित करने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए हैं। पुलिस ने महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े बलिया BSA कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक TET के खिलाफ गरजें शिक्षक, सड़कों पर गूंजा यह नारा

ये है पूरा मामला

यह भी पढ़े बलिया में धन और नौकरी का लालच देकर कराया जा रहा था मतांतरण, पादरी गिरफ्तार

फिरोजाबाद के सरजीवन नगर की रहने वाली रचना सिंह की शादी 22 अप्रैल 2018 को हुई थी। उसके पति की पोस्टिंग झांसी में सिंचाई विभाग में थी। महिला के मुताबिक शुरुआत में सबकुछ ठीक रहा, लेकिन कुछ दिन बाद पति का बर्ताव बदलने लगा। बाद में पता चला कि पति का उनके ऑफिस की जूनियर इंजीनियर युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। जूनियर इंजीनियर भी झांसी में ही तैनात थी। इसके बाद उसके पति का सिद्धार्थनगर तबादला हो गया, लेकिन पति उससे मिलने के लिए झांसी आते थे। महिला ने बताया कि प्रेमिका से मिलने के चक्कर में वह किसी न किसी बहाने से मायके भेज देते थे। पिछले साल उनके प्रेम-प्रसंग की जानकारी हुई तो पति को समझाया, लेकिन वह नहीं माने। उल्टा मुझे ही प्रताड़ित करने लगे। महिला ने बताया कि उसके और पति के बीच चल रहे विवाद का मामला कोर्ट में है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक