फेसबुक पर पीएम और सीएम के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करना पड़ा महंगा, प्रधानाध्यापिका सस्पेंड

फेसबुक पर पीएम और सीएम के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करना पड़ा महंगा, प्रधानाध्यापिका सस्पेंड

कौशाम्बी : प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी सोशल मीडिया में वायरल करना एक प्रधानाध्यापिका को महंगा पड़ गया। बीईओ ने आरोपी प्रधानाध्यापिका के खिलाफ कोखराज कोतवाली में एफआईआर दर्ज करा दी। वहीं, बीएसए ने तत्काल प्रभाव से आरोपी प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर दिया।

सिराथू ब्लाॅक के रूप नारायनपुर सैलाबी प्राथमिक विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापिका वर्षा देवी धार्मिक ग्रंथों, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर सोशल मीडिया में वायरल कर रही थी। इसकी जानकारी होने पर बीएसए ने एबीएसए सिराथू को प्रकरण की जांच करने का निर्देश दिया। जांच में आरोप सही पाए जाने पर एबीएसए ने रविवार को कोखराज कोतवाली में वर्षा के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।

इसके अलावा 15 मई को एबीएसए के निरीक्षण में प्रधानाध्यापिका ड्यूटी से गैरहाजिर मिली थी। विद्यालय की रसोई में भी गंदगी मिली थी। जांच में मेन्यू के मुताबिक मध्यान्ह भोजन नहीं वितरित किए जाने के आरोप लगे थे। निरीक्षण के समय स्कूल में मात्र 15 बच्चे उपस्थित थे। जबकि एमडीएम पंजिका में रोजाना 50 से अधिक बच्चों की उपस्थिति दर्ज की जा रही थी। एबीएसए की रिपोर्ट पर सोमवार को बीएसए कमलेंद्र कुमार कुशवाहा ने आरोपी प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर दिया।

यह भी पढ़े बलिया में प्राथमिक शिक्षक संघ का टीईटी अनिवार्यता के विरोध में प्रदर्शन

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे